एक्सप्लोरर

मोबाइल का ट्रांसपेरेंट सिलिकॉन कवर हो गया पीला? इन तरीकों से करें सफाई, वापस आ जाएगी नए जैसी चमक

सिलिकॉन मोबाइल कवर फोन को सेफ रखने के साथ-साथ उसका लुक भी बढ़ाते हैं. हालांकि, कुछ ही समय बाद ये पुराने लगने लगते हैं. ऐसे में कुछ घरेलू उपायों से इन्हें साफ किया जा सकता है.

कई लोग मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए ट्रांसपेरेंट सिलिकॉन कवर यूज करते हैं. यह फोन को सुरक्षित तो रखता ही है, साथ ही यह उसके लुक को भी नहीं छिपाता. यह बाकी कवर की तरह फोन के लुक को खराब नहीं करता है. हालांकि, यह थोडे़ समय बाद ही पीला पड़ने लगता है और कुछ ही दिनों में नया कवर पुराना लगने लगता है. अगर आपके फोन का कवर भी पीला हो गया है तो कुछ आसान तरीकों से उसकी पुरानी चमक वापस ला सकते हैं.

बेकिंग सोडा करेगा कमाल

बेकिंग सोडा कवर के पीलेपन को दूर करने में मददगार हो सकता है. इसके लिए दो चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट की मदद से कवर को अच्छे से साफ कर लें. कुछ देर रखने के बाद कवर को साफ पानी से धो लें. आपके कवर की पुरानी चमक लौट आएगी.

सैनिटाइजर भी आ सकता है काम

सैनिटाइजर कीटाणुओं के साथ-साथ सिलिकॉन कवर पर लगे पीलेपन को भी खत्म कर सकता है. इसके लिए कॉटन के एक टुकड़े पर सैनिटाइजर डालें और इससे फोन के कवर को अच्छी तरह साफ कर लें. थोड़ी देर पोंछने के बाद पुराना लग रहा कवर चमकने लगेगा. 

कवर को चमका देगा टूथपेस्ट

टूथपेस्ट सिर्फ दांतों की सफाई के काम नहीं आता. कई लोग जूते धोने से लेकर अन्य चीजों की सफाई में भी इसका यूज करते हैं. कवर साफ करने के लिए टूथपेस्ट को इस पर लगाकर छोड़ दें. 10-15 मिनटों के बाद इसे पानी से साफ कर लें.

सफेद सिरका भी आएगा काम

सफेद सिरका भी सिलिकॉन को साफ करने में काम आता है. इसके लिए थोड़ी मात्रा में सफेद सिरके को गुनगुने पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट में कवर को कुछ देर के लिए रख दें. करीब आधे घंटे बाद इसे साफ पानी से धो लें. कवर एकदम नए जैसा हो जाएगा. बेकिंग सोडा को डिश वॉशिंग लिक्विड में घोलकर भी सिलिकॉन कवर को साफ किया जा सकता है. यह घोल कवर पर लगे दाग-धब्बों के साथ-साथ पीलेपन को भी खत्म कर देगा.

ये भी पढ़ें-

Google ने किया कमाल! अब iPhone में भी मिलेगा Android वाला यह गजब फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान
Smartphone Camera: फोन में 3-4 कैमरे क्यों दिए जाते हैं? जानें हर कैमरे का काम
फोन में 3-4 कैमरे क्यों दिए जाते हैं? जानें हर कैमरे का काम
पहले फोल्डेबल आईफोन की कितनी रहेगी कीमत? सामने आई जानकारी
पहले फोल्डेबल आईफोन की कितनी रहेगी कीमत? सामने आई जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget