एक्सप्लोरर

WhatsApp Privacy Setting: अपने फोन में फौरन ऑन करें WhatsApp की ये 5 सेटिंग, कोई नहीं कर पाएगा आपकी जासूसी

WhatsApp Privacy Setting: व्हाट्सऐप के बढ़ते यूज का फायदा साइबर क्रिमिनल्स भी उठा रहे हैं. ऐसे लोग आपकी जासूसी करते हैं. हम बता रहे हैं 5 ऐसे ट्रिक जिनकी मदद से आप खुद को सेफ रख सकते हैं.

WhatsApp Privacy Setting: आज व्हाट्सऐप (WhatsApp) स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप में से एक है, लेकिन इसके बढ़ते यूज का फायदा साइबर क्रिमिनल्स या असामाजिक तत्व भी उठा रहे हैं. ऐसे लोग आप पर लगातार नजर बनाए रखते हैं और आपकी जासूसी करते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे ट्रिक जिनकी मदद से आप खुद को सेफ रख सकते हैं.

1. प्रोफाइल फोटो

कई लोग आपकी प्रोफाइल फोटो पर नजर रखते हैं. वह उसका स्क्रीनशॉट लेकर मिसयूज भी कर सकते हैं. इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप इसे सिर्फ अपने कॉन्टैक्ट के लिए विजिबल रखें. आपको प्रोफाइल पिक्चर की सेटिंग में जाकर My Contacts का विकल्प चुनना होगा.

2. लास्ट सीन

अगर आप नहीं चाहते कि कोई अनजान शख्स या दूसरा शख्स आपके लास्ट सीन टाइम को देखे तो लास्ट सीन को फौरन बंद कर दें. इसके लिए आपको सेटिंग और प्राइवेसी में जाकर लास्ट सीन के लिए सिर्फ My Contacts का ऑप्शन सिलेक्ट करना चाहिए.

ये भी पढ़ें : WhatsApp Voice Message Preview: WhatsApp ने रिलीज किया वॉयस मैसेज प्रिव्यू फीचर, अब किसी के पास नहीं जाएगा गलत मैसेज

3. स्टेटस को करें हाइड

कई लोग अपनी हर एक्टिविटी को व्हाट्सऐप स्टेटस पर पोस्ट करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको इसमें प्राइवेसी मजबूत रखनी चाहिए. आप सेटिंग में बदलाव करके इसे चुने हुए यूजर्स के लिए ही विजिबल रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें : Keyboard App : इस तरह आपका डेटा चुराते हैं थर्ड पार्टी कीबोर्ड ऐप, इनका इस्तेमाल करने से बचें

4. ग्रुप सेटिंग चेंज करें

प्राइवेसी के लिए यह भी कमाल का फीचर है. यह फीचर पिछले ही दिनों लॉन्च हुआ है. इसके तहत आपको ये चुनने का विकल्प मिलता है कि आपको कौन शख्स किसी ग्रुप में जोड़ सकता है. आपको इसे ऑन करने के लिए व्हाट्सऐप सेटिंग में जाना है. इसके बाद प्राइवेसी सेटिंग में जाकर ग्रुप वाले पार्ट में सिर्फ माई कॉन्टैक्ट या कुछ चुने हुए कॉन्टैक्ट को शामिल कर सकते हैं.

5. अबाउट सेक्शन

यह सेक्शन दूसरे यूजर को आपके बारे में बताता है. आप नहीं चाहते कि अनजान लोग आपके बारे में जानें तो आपको फौरन इसकी सेटिंग बदल देनी चाहिए. आप इसे अनजान लोगों के लिए हाइड कर सकते हैं. आप पहले सेटिंग में जाएं, फिर अकाउंट और प्राइवेसी सेटिंग में जाकर माई कॉन्टैक्ट या नोबडी के विकल्प को चुनें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget