एक्सप्लोरर

आ गया दुनिया का पहला ऑल-इन-वन स्मार्टफोन, खुद करेगा सारे काम, फीचर्स जानकर दंग रह जाएंगे

Nubia M153: चीन ने फिर से टेक दुनिया को झटका दिया है. इस बार एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया गया है जो सिर्फ फोन नहीं, बल्कि आपके लिए काम करने वाला पूरा डिजिटल एजेंट है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom

Nubia M153: चीन ने फिर से टेक दुनिया को झटका दिया है. इस बार एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया गया है जो सिर्फ फोन नहीं, बल्कि आपके लिए काम करने वाला पूरा डिजिटल एजेंट है. यह आपके बोलने पर न सिर्फ सुनता और समझता है, बल्कि खुद ऐप खोलता है, पेमेंट करता है, होटल बुक करता है और जरूरत पड़ने पर दूसरे रोबोट्स से भी बात करता है. यह दुनिया का पहला फुली एजेंटिक AI स्मार्टफोन है जिसका नाम है Nubia M153. इसे ZTE और ByteDance (TikTok की पेरेंट कंपनी) ने मिलकर बनाया है.

कैसे करता है ये फोन आपका हर काम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में ByteDance का Doubao AI पूरे सिस्टम में गहराई से इंटीग्रेटेड है. यह कोई साधारण वॉयस असिस्टेंट नहीं यह आपकी स्क्रीन देख सकता है, ऐप्स खोल सकता है, टाइप कर सकता है, क्लिक कर सकता है और लंबे-लंबे टास्क भी खुद से पूरा कर सकता है. आप बस बोलें, “मुझे होटल चाहिए” या “मुझे ड्रिंक चाहिए”, और फोन खुद तय करेगा कि कौन-सा ऐप खोलना है और कैसे काम पूरा करना है.

टेक एनालिस्ट टेलर ओगन ने एक वीडियो में दिखाया कि उन्होंने फोन से कहा, “मुझे अस्पताल में किसी को लाइन में लगाना है.” फोन ने खुद सही ऐप खोला, लोकेशन भरी, कीमत डाली और काम पूरा कर दिया बिना यूज़र को ये पता चले कि कौन-सा ऐप चल रहा है.

रोबोट टैक्सी बुलाना भी हो गया आसान

उन्होंने कहा—“मुझे रोबोट टैक्सी चाहिए.” फोन ने उनकी लोकेशन चेक की, सही कंपनी का ऐप खोला और टैक्सी बुक कर दी. बाद में जब उन्होंने कहा—“ड्रॉप लोकेशन बदल दो,” तो फोन ने खुद ऐप में जाकर लोकेशन बदल दी और ड्राइवर को सूचना भी भेज दी.

फोन में हैं दो AI दिमाग!

Nubia M153 दो तरह के AI से चलता है:

Doubao AI, जो सोचकर तय करता है कि क्या करना है. Nebula-GUI, जो स्क्रीन पर क्लिक, टाइप और ऐप कंट्रोल संभालता है. इससे न सिर्फ प्राइवेसी बेहतर होती है बल्कि काम भी तेज़ी से होता है. इसमें नया Snapdragon 8 Elite चिप और 16GB RAM दी गई है जो इसे और भी पावरफुल बनाते हैं. यह फोन सच में स्मार्टफोन्स के भविष्य की दिशा बदलने वाला है और यही वजह है कि सैमसंग और एप्पल दोनों के लिए ये बड़ा सिरदर्द बन सकता है.

कैसे हैं फीचर्स

Nubia M153 को कंपनी ने एक खास लिमिटेड एडिशन मॉडल के रूप में पेश किया है. इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED पैनल लगाया गया है, जो 144Hz के स्मूथ रिफ्रेश रेट के साथ बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देता है. इसके पिछले हिस्से में तीन कैमरों का सेटअप मौजूद है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस शामिल है. इसके साथ 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला टेलीफोटो सेंसर दिया गया है जो 2.5X ऑप्टिकल जूम प्रदान करता है. तीसरा कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का है जिसे वाइड-एंगल शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है. फ्रंट की तरफ भी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का हाई-रेजोल्यूशन कैमरा दिया गया है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 16GB रैम के साथ Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगाया गया है जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है. पावर बैकअप के लिए फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसे 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा 15W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा इसे और भी प्रीमियम बनाती है.

Samsung Galaxy S25 Ultra को मिलेगी टक्कर

ये नया फोन सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप को कड़ी टक्कर देगा. सैमसंग के इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसमें क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जिसे 12GB रैम से पेयर किया गया है.

फोटो और वीडियो के लिए यह फोन जबरदस्त कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ था. इसके रियर में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 10MP का एडिशनल 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है. इसके फ्रंटमें 12MP का सेंसर दिया गया है. इस फोन मे 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है.

यह भी पढ़ें:

बाथरूम में गीजर बन सकता है जानलेवा! एक छोटी सी गलती से चली जाती है लोगों की जान, जानिए कैसे रहें सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नया SIM या eSIM लिया है? सावधान! UPI, OTP और बैंक ट्रांजैक्शन पर पड़ सकता है बड़ा असर
नया SIM या eSIM लिया है? सावधान! UPI, OTP और बैंक ट्रांजैक्शन पर पड़ सकता है बड़ा असर
10 दिन में 200 टारगेट! क्या है Gospel, इजरायल का वो AI हथियार जो बदल रहा है युद्ध का तरीका?
10 दिन में 200 टारगेट! क्या है Gospel, इजरायल का वो AI हथियार जो बदल रहा है युद्ध का तरीका?
फोन की स्पीड हो गई है स्लो? स्टोरेज फुल होना ही एक वजह नहीं, यहां जान लें सारे कारण
फोन की स्पीड हो गई है स्लो? स्टोरेज फुल होना ही एक वजह नहीं, यहां जान लें सारे कारण
क्या अब WhatsApp चलाने के लिए देना पड़ेगा पैसा? जानिए पेड प्लान से क्या बदल जाएगा
क्या अब WhatsApp चलाने के लिए देना पड़ेगा पैसा? जानिए पेड प्लान से क्या बदल जाएगा
Advertisement

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
Alcohol And Erectile Dysfunction: क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
Embed widget