एक्सप्लोरर

सिर्फ 1000 लैपटॉप की बैटरियों से 8 साल तक चलाई घर की बिजली! इस शख्स की जुगाड़ू सोच हिला देगी दिमाग

Laptop Battery Recycle: लैपटॉप की बैटरी अक्सर खराब हो जाने के बाद लोग उसे फेंक देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आपके लैपटॉप की बैटरी से घर में बिजली भी दी जा सकती है.

Laptop Battery Recycle: लैपटॉप की बैटरी अक्सर खराब हो जाने के बाद लोग उसे फेंक देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आपके लैपटॉप की बैटरी से घर में बिजली भी दी जा सकती है. जी हां, दरअसल, एक तकनीकी जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने अपनी सूझबूझ और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी दिखाते हुए बीते आठ वर्षों से अपने घर को चलाने के लिए पुरानी लैपटॉप बैटरियों का इस्तेमाल किया है. इस अनोखे प्रयोग ने यह साबित कर दिया कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे को दोबारा इस्तेमाल कर न सिर्फ ऊर्जा पैदा की जा सकती है बल्कि बिजली पर निर्भरता भी कम की जा सकती है.

ग्लुबक्स की अनोखी सोच

जानकारी के मुताबिक, ग्लुबक्स नामक इस व्यक्ति ने करीब 1,000 इस्तेमाल की हुई लैपटॉप बैटरियों को इकट्ठा कर उन्हें लगभग 7,000 वॉट के सोलर पैनलों के साथ जोड़ा और एक ऐसा सिस्टम तैयार किया जिससे उनका पूरा घर बिना सरकारी बिजली के चल रहा है. इस प्रोजेक्ट की शुरुआत नवंबर 2016 में हुई, जब उन्होंने देखा कि कोई व्यक्ति पीसी बैटरियों से इलेक्ट्रिक साइकिल चला रहा है. इससे प्रेरित होकर उन्होंने सबसे पहले 1.4 किलोवाट सौर पैनल और एक 24V 460Ah की फोर्कलिफ्ट बैटरी से शुरुआत की. धीरे-धीरे उन्होंने इसे इतना एडवांस बना लिया कि पूरा घर इसी सिस्टम से संचालित होने लगा.

समय के साथ हुआ सिस्टम में सुधार

शुरुआत में यह सिस्टम एक छोटे से शेड में लगा था लेकिन अब यह एक पूरी तरह डेवलप्ड ऊर्जा सिस्टम बन चुकी है. इस पूरे सिस्टम में ये चीजें हैं शामिल.

  • 1,000 से अधिक रिसाइकल की गई लैपटॉप बैटरियां
  • 7,000 वॉट सोलर उत्पादन क्षमता
  • विशेष रूप से बनाए गए बैटरी रैक
  • सर्दियों के लिए उन्नत 440W सोलर पैनल
  • डेटा निगरानी के लिए Venus GX सिस्टम

पहले जहां पावर स्टोर क्षमता 7 kWh थी, वहीं अब यह बढ़कर 56 kWh हो गई है. पूरा सिस्टम उनके घर से 50 मीटर दूर एक छोटे से हेंगर में लगाया गया है जिससे सुरक्षा और कार्यक्षमता दोनों बनी रहती हैं.

कितनी आई लागत

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे सिस्टम पर लगभग 10,000 यूरो का खर्च आया है जो सुनने में अधिक लग सकता है लेकिन लंबे समय में यह ट्रेडिशनल बिजली की तुलना में काफी सस्ता और टिकाऊ साबित होता है. बता दें कि यूरोप में हर साल भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक कचरा पैदा होता है लेकिन इसका बहुत कम हिस्सा ही रिसाइकल होता है.

ग्लुबक्स का यह प्रयोग यह दर्शाता है कि पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामानों का सही इस्तेमाल कर पर्यावरणीय संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है. यह यूरोपीय यूनियन द्वारा 2020 में लागू की गई ‘सर्कुलर इकॉनमी’ नीति के अनुरूप है जो कचरे को दोबारा इस्तेमाल में लाने पर जोर देती है.

यह भी पढ़ें:

इस साल के अंत तक महंगे हो सकते हैं मोबाइल रिचार्ज, क्या फिर से जेब पर बढ़ेगा बोझ? जानें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget