एक्सप्लोरर

क्या आप भी अपने तकिये के बराबर में फोन रखकर सोते हैं? तो जरा यह जान लो कि यह फायदेमंद है या नुकसानदायक!

अगर आप भी अपने तकिये के बराबर में फोन रखकर सोते हैं तो यह खबर आपके लिए है. आइए जानते हैं कि ऐसा करने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं.

कई लोग अपने तकिये के बराबर में स्मार्टफोन रखकर सोते हैं. ऐसा अधिकतर वे लोग करते हैं, जो बिस्तर पर लेटे हुए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं या देर रात तक स्मार्टफोन चलाते हैं. इन लोगों के लिए तो बिस्तर के पास चार्जिंग पोर्ट होना किसी वरदान से कम नहीं होता है. इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सोने से पहले फोन का इस्तेमाल करना नुकसानदायक है. इससे अच्छी नींद नहीं आती है, लेकिन इसे अपने सिर के पास रखकर सोना कितना सही है? क्या फोन पास में होने से हम पर कोई असर पड़ता है? आज की इस खबर में हम इसी बारे में डिटेल में जानेंगे.

अगर बीच रात में आंख खुल जाए

कई दफा यह देखा गया है कि जब लोग फोन पास रखकर सोते हैं, और बीच में उनकी आंख खुल जाती है तो फोन नींद खराब करने की वजह बन जाता है. दरअसल, ज्यादातर लोग रात भर में कई बार जागते हैं. ऐसे में, जब वे फिर से सोने की कोशिश करते हैं तो उनका मन फोन चलाने का करता है. फिर सोशल मीडिया स्क्रॉल में काफी समय बर्बाद हो जाता है. फोन की रोशनी आपके मस्तिष्क और शरीर को संकेत देती है कि सोने का समय समाप्त हो गया है. इससे आपकी नींद गायब हो जाती है.

क्या कोई हेल्थ इश्यू भी होता है?

अब सवाल फोन को बराबर में रखकर सोने से हेल्थ पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़ा हुआ है. इलेक्ट्रॉनिक्स से निकलने वाले रेडिएशन को लेकर लोग लंबे समय से परेशान हैं. क्या इन चिंताओं में कोई सच्चाई है? एंटीना के एक नेटवर्क के माध्यम से रेडियो तरंगों को प्रसारित करके स्मार्टफोन कम्युनिकेशन के काम को आसान बनाता है. ये रेडियो तरंगें, जिन्हें  रेडियो फ्रीक्वेंसी तरंगें भी कहा जाता है वास्तव में एक विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र हैं. स्मार्टफोन को पास में रखने को लेकर NTP ने एक अध्ययन किया है. यूएस नेशनल टॉक्सिकोलॉजी प्रोग्राम (एनटीपी) ने 2018 और हालिया अध्ययन के रिजल्ट प्रकाशित किए. उन्होंने नर चूहों में असामान्य हृदय ट्यूमर का जोखिम पाया है, लेकिन मादा चूहों में नहीं. NTP के अध्ययन ने दिमाग में भी कुछ प्रकार के ट्यूमर के जोखिमों की भी सूचना दी.

पास रखकर सोए या नहीं?

इससे पहले हुए अध्ययन में ऐसा कुछ सामने नहीं आया था. अध्ययन को लेकर लंबे स्तर पर वाद -विवाद हुआ. दुर्भाग्य से, साइंटिस्ट फाइनल रिजल्ट पर नहीं पहुंच सके हैं. इससे फोन को बगल में रखकर सोने के प्रभावों के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया है. हालांकि यह जरूर स्पष्ट है कि इसका कोई फायदा तो जरूर नहीं है. एक रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई थी कि मोबाइल फोन से हानिकारक रेडिएशन निकलती है, जो आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है. हमारा यह मानना है कि आप पूरे दिन अपने फोन के पास रहते हैं, तो क्यों न इसे रात में कुछ स्पेस दे दिया जाए? बिस्तर पर अपने फोन को अपने बगल में रखकर सोने से कोई फायदा तो है ही नहीं लेकिन हां नुकसान जरूर है. ऐसे में, इसे दूर रखकर सोना ही बेहतर है. 

यह भी पढ़ें-

दो या तीन नहीं बल्कि USB के हैं इतने सारे टाइप...यहां तस्वीरों के साथ बताया गया है सबका नाम और काम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wi-Fi नेटवर्क में छिपे हैं अनजान यूजर्स? ऐसे करें पहचान
Wi-Fi नेटवर्क में छिपे हैं अनजान यूजर्स? ऐसे करें पहचान
iOS 27 में Siri AI की एंट्री! iPhone हुआ पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए फीचर्स
iOS 27 में Siri AI की एंट्री! iPhone हुआ पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए फीचर्स
नए फोन में कितनी RAM जरूरी? समझें 8GB से 16GB तक पूरा हिसाब
नए फोन में कितनी RAM जरूरी? समझें 8GB से 16GB तक पूरा हिसाब
Googlebook Laptops की Pre Booking का ऐलान, Google ने बताई तारीख
Googlebook Laptops की Pre Booking का ऐलान, Google ने बताई तारीख

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद, SC ने मध्यस्थता से समाधान का दिया सुझाव
श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद, SC ने मध्यस्थता से समाधान का दिया सुझाव
लखनऊ में हिट एंड रन: अनामिका से विवाद, शहनवाज ने चढ़ाई कार
लखनऊ में हिट एंड रन: अनामिका से विवाद, शहनवाज ने चढ़ाई कार
भारत का हूती के हमलों को लेकर क्या है स्टैंड? मक्का पर जिसने दाग दिया ड्रोन
भारत का हूती के हमलों को लेकर क्या है स्टैंड? मक्का पर जिसने दाग दिया ड्रोन
ICC की वनडे रैंकिंग में टॉप पर शुभमन गिल, जानें विराट-रोहित का नंबर
ICC की वनडे रैंकिंग में टॉप पर शुभमन गिल, जानें विराट-रोहित का नंबर
अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के हो चुकी है पार
ड्रोन हमले से किस कदर तबाह हुई सऊदी की तेल पाइपलाइन, आ गईं सैटेलाइट तस्वीरें
ड्रोन हमले से किस कदर तबाह हुई सऊदी की तेल पाइपलाइन, आ गईं सैटेलाइट तस्वीरें
राजस्थान के 4 निकायों के 10 बूथ पर री-पोल जारी, अब तक 24% पड़े वोट
राजस्थान के 4 निकायों के 10 बूथ पर री-पोल जारी, अब तक 24% पड़े वोट
राइडर सिया का कैमरे वाला हेलमेट खरीदने में कितना आएगा खर्च? क्यों है जरूरी
राइडर सिया का कैमरे वाला हेलमेट खरीदने में कितना आएगा खर्च?
Embed widget