एक्सप्लोरर

टेलीग्राम के फाउंडर पावेल ड्यूरोव का बड़ा फैसला, 100 स्पर्म डोनेशन से जन्मे बच्चों को देंगे अपनी 20 अरब डॉलर की संपत्ति

टेलीग्राम के संस्थापक पावेल ड्यूरोव ने खुलासा किया है कि वे अपनी 20 अरब डॉलर की संपत्ति 100 स्पर्म डोनेशन से जन्मे बच्चों में बांटेंगे.

टेलीग्राम ऐप के संस्थापक और अरबपति पावेल ड्यूरोव ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि वो अपनी लगभग 20 अरब डॉलर (करीब 1.67 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति 100 ऐसे बच्चों में बांटेंगे जो स्पर्म डोनेशन के जरिए पैदा हुए हैं.

ड्यूरोव ने ये जानकारी एक इंटरव्यू में दी, जो उन्होंने फ्रांस की एक मैगजीन Le Point को दिया. उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी वसीयत (Will) तैयार की है, जिसमें ये फैसला शामिल है.

15 सालों में 12 देशों में पैदा हुए बच्चे

पावेल ड्यूरोव ने बताया कि उन्होंने 15 साल पहले एक दोस्त की मदद करने के लिए स्पर्म डोनेट करना शुरू किया था. उसके बाद से अब तक 12 अलग-अलग देशों में 100 से ज्यादा बच्चे पैदा हुए हैं.

ड्यूरोव का कहना है कि वह इन बच्चों को भी अपने खुद के बच्चों की तरह मानते हैं. उन्होंने कहा, “मेरे लिए ये सभी बच्चे बराबर हैं, चाहे वो मेरे पार्टनर से पैदा हुए हों या स्पर्म डोनेशन से.”

अपने बच्चों को विरासत से दूर रखेंगे 30 साल

ड्यूरोव ने यह भी बताया कि उन्होंने वसीयत में लिखा है कि उनके बच्चे उनकी संपत्ति अगले 30 साल तक इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. वे चाहते हैं कि उनके बच्चे खुद मेहनत करें, अपनी जिंदगी खुद बनाएं और सिर्फ उनके पैसे पर निर्भर न रहें.

परिवार और स्वतंत्रता है ड्यूरोव की प्राथमिकता

जब उनसे पूछा गया कि उनके लिए परिवार का क्या मतलब है, तो उन्होंने कहा कि परिवार उनके जीवन का अहम हिस्सा है. साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने वसीयत इसलिए जल्दी लिखी क्योंकि वो आजादी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए काम करते हैं, जिससे उन्हें कई दुश्मन भी बन गए हैं, जिनमें कुछ ताकतवर देश भी शामिल हैं.

ड्यूरोव चाहते हैं कि उनके मरने के बाद भी उनका बनाया हुआ प्लेटफॉर्म टेलीग्राम स्वतंत्र और निष्पक्ष बना रहे. इसलिए उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में एक नॉन-प्रॉफिट फाउंडेशन टेलीग्राम को संभालेगा.

फ्रांस में कानूनी पचड़े में भी फंसे

पिछले साल ड्यूरोव पर फ्रांस की सरकार ने आरोप लगाए थे कि टेलीग्राम पर गैरकानूनी गतिविधियों जैसे ड्रग्स और यौन शोषण को बढ़ावा मिल रहा है. हालांकि ड्यूरोव ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है.

पावेल ड्यूरोव का यह कदम अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. एक तरफ जहां वो अपने बच्चों को खुद पर निर्भर नहीं होने देना चाहते, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने स्पर्म डोनेशन से जन्मे बच्चों को भी बराबरी का दर्जा देकर सबको चौंका दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
Temple Wearable : फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती
फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget