एक्सप्लोरर

टेलीकॉम कंपनियां यूपी में 5G स्पेक्ट्रम क्यों करना चाहती हैं हासिल, जानें वजह

5G स्पेक्ट्रम आवंटन बोली लगाने का सिलसिला 26 जुलाई 2022 से जारी है. बीते रविवार को 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में 1,50,130 करोड़ की बोलियां लगी.

5G Spectrum Auction: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) हमेशा से सत्ता का केंद्र रहा है, लेकिन 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में भी उत्तर प्रदेश बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा है. खास तौर पर पूर्वी यूपी रीजन में टेलिकॉम कंपनियों के बीच 5G स्पेक्ट्रम हासिल करने को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. रिलायंस जियो (Reliance Jio) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां है. ऐसे में दोनों कंपनियां ज्यादा से ज्यादा 5G स्पेक्ट्रम हासिल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन इन दोनों कंपनियों के बीच रविवार (31 जुलाई 2022) को उस वक्त जोरदार मुकाबला देखने को मिला, जब पूर्वी यूपी के लिए 5G स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए बोली लगाई जा रही थी.

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्यों रिलायंस जियो (Reliance Jio) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) दोनों कंपनियां पूर्वी यूपी में 5G स्पेक्ट्रम हासिल करना चाहती हैं. आइए इस सवाल के जवाब को विस्तार से जानते हैं.

26 जुलाई से जारी है 5G स्पेक्ट्रम नीलामी

भारत में 5G स्पेक्ट्रम आवंटन बोली लगाने का सिलसिला 26 जुलाई 2022 से जारी है. बीते दिनों में अलग-अलग जोन के लिए बोली लगाई गई. हालांकि बीते रविवार को 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में 1,50,130 करोड़ की बोलियां लगी. इसमें 163 करोड़ की बढ़ोतरी देखने को मिली है. यूपी ईस्ट सर्कल में 1800 मेगाहर्ट्ज का स्पेक्ट्रम पाने के लिए टेलिकॉम कंपनियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है.

टेलिकॉम कंपनियां यूपी में हासिल करना चाहती हैं 5G स्पेक्ट्रम 

सभी टेलिकॉम कंपनियां यूपी में 5G स्पेक्ट्रम हासिल करना चाहती हैं. जिन इलाकों के लिए 5G स्पेक्ट्रम हासिल करने के लिए टेलिकॉम कंपनियां सबसे आगे दिखाई दे रही हैं, उसमें यूपी ईस्ट सर्कल के लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर व कानुपर रीजन का नाम शामिल है. दरअसल इन सभी रीजन में काफी अधिक संख्या में यूजर्स हैं. ऐसे में हर टेलिकॉम कंपनी इस रीजन के लिए 5G स्पेक्ट्रम हासिल करने में आगे रहना चाहती है. बता दें कि यूपी ईस्ट में 10 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं. जियो के यूपी ईस्ट में 3.29 करोड़, एयरटेल के 3.7 करोड़ और वीआइ के 2.02 करोड़ यूजर्स हैं.

OnePlus का अगला फोन हो सकता है OnePlus 10RT, जानें लीक फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा
400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा
120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन
120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget