एक्सप्लोरर

अब वॉइस कॉलिंग और SMS के लिए अलग से आएगा प्लान, डेटा के लिए नहीं देने होंगे ज्यादा पैसे, TRAI का आदेश

टेलीकॉम कंपनियों को अब वॉइस कॉलिंग और SMS वाले प्लान लाने होंगे, डेटा के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा सकेगा. TRAI का यह आदेश 30 दिनों में लागू हो जाएगा.

रिचार्ज प्लान के मामले में अब टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने कंपनियों को आदेश दिया है कि उन्हें अब केवल वॉइस कॉलिंग और SMS के टैरिफ प्लान भी लाने पड़ेंगे. यानी अब कंपनियां अपने प्लान में मोबाइल डेटा देकर अतिरिक्त पैसे नहीं ले सकेंगी. इसका असर देश के करीब 15 करोड़ 2G यूजर्स पर होगा, जो अपने प्लान में डेटा के पैसे नहीं देना चाहते.

30 दिनों में लागू हो जाएगा आदेश

TRAI का यह आदेश अगले 30 दिनों में लागू हो जाएगा. इस आदेश में कहा गया है कि कंपनियों को अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान के साथ ऐसे प्लान भी लाने होंगे, जिनमें सिर्फ वॉइस कॉलिंग और SMS के फायदे हो. ऐसे प्लान उन लोगों के लिए जरूरी हैं, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती. फीचर फोन यूजर्स के साथ-साथ इसका फायदा उन लोगों को भी होगा, जो 2 सिम इस्तेमाल करते हैं.

कंपनियां कर रही थीं विरोध

प्राइवेट कंपनियां TRAI की इस कोशिश का विरोध कर रही थीं. दरअसल, जियो और एयरटेल आदि कंपनियां अपने 2G यूजर्स को तेजी से 4G नेटवर्क पर शिफ्ट करने में लगी हैं ताकि कमाई बढ़ाई जा सके. जियो ने तो 2G टेक्नोलॉजी का रास्ते का रोड़ा बताते हुए कहा था कि इसकी वजह से लोग डिजिटल क्रांति का पूरा फायदा नहीं उठा पा रहे हैं. हालांकि, सरकारी कंपनी BSNL ने TRAI के वॉइस और SMS ओनली प्लान लाने का समर्थन किया था.

वैलिडिटी भी बढ़ाई गई

निजी कंपनियों का कहना था कि उनके प्लान्स में हर प्रकार के यूजर्स की जरूरतों का ख्याल रखा गया है, लेकिन TRAI की जांच में सामने आया कि अब भी देश में करीब 15 करोड़ यूजर्स फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके लिए ऐसे प्लान जरूरी हैं. साथ ही TRAI ने स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) और कॉम्बो वाउचर की अधिकतम वैलिडिटी को मौजूदा 90 दिन से बढ़ाकर 365 दिन कर दिया है. 

ये भी पढ़ें-

बिना इंटरनेट कनेक्शन देखने हैं YouTube वीडियोज? ऐसे करें SD कार्ड में डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
World First AI Boss Store : दुनिया का पहला AI बॉस वाला स्टोर 4 महीने में फ्लॉप, 60 लाख का नुकसान
दुनिया का पहला AI बॉस वाला स्टोर 4 महीने में फ्लॉप, 60 लाख का नुकसान
iPhone Battery Throttling: क्या सच में स्लो हो जाते हैं पुराने आईफोन? जानिए इन्हें स्मूद करने का तरीका
क्या सच में स्लो हो जाते हैं पुराने आईफोन? जानिए इन्हें स्मूद करने का तरीका
क्या प्रधानमंत्री ने किया है आधार पर फ्री फोन देने का ऐलान? जानें सच
क्या प्रधानमंत्री ने किया है आधार पर फ्री फोन देने का ऐलान? जानें सच

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget