एक्सप्लोरर

Tecno Phantom V Fold: लॉन्च से पहले जो बात मोबाइल कंपनियां नहीं बताती वो इस कंपनी ने खुलकर बता दी, फोन कल हो रहा लॉन्च

Tecno Phantom V Fold Launch: ओप्पो और सैमसंग के फोल्डेबल फोन को टक्कर देने के लिए कल भारत में टेकनो अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. जानिए मोबाइल फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत. 

Tecno Phantom V Fold: फोल्डेबल फोन का मार्केट लगातार बढ़ रहा है और ग्राहक भी बढ़-चढ़कर इन फोनों की तरफ अपना रुख कर रहे हैं. फोल्डेबल फोन एक तरह से टेबलेट की तरह काम करते हैं और बड़ी डिस्प्ले में आपको कामकाज करने की सुविधा देते हैं. कल भारत में टेक्नो अपना फोल्डेबल फोन यानी Tecno Phantom V Fold को लॉन्च करने वाला है. इस स्मार्टफोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से 12 अप्रैल दोपहर 12 बजे के बाद खरीद पाएंगे. 

इतनी है कीमत

अक्सर मोबाइल कंपनियां नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने से पहले उसके स्पेक्स, ऑफर्स आदि की डिटेल्स पहले ही लीक कर देती है लेकिन कीमत के बारे में जानकारी नहीं देती. लेकिन टेक्नो ने मोबाइल फोन की कीमत और अर्ली सेल में ये किस कीमत पर मिलेगा खुद इस सब की जानकारी पहले ही दे दी है. स्मार्टफोन नोएडा में बनाया जा रहा है और अर्ली सेल के तहत आप इसे 77,777 रुपए में खरीद पाएंगे. स्मार्टफोन 2 स्टोरेज ऑप्शन में देखने को मिलेगा जिसमें 12/256GB और 12/512GB है. कीमत क्रमश: 89,999 रुपये और 99,999 रुपये है.

फोल्डेबल फोन के फीचर्स 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आपको फोन में 7.5 इंच की मेन स्क्रीन मिलेगी जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. कैमरा की बात करें तो इस फोन में आपको जबरदस्त कैमरा मिलने वाला है. रियर साइड पर 3 कैमरा आपको एलईडी फ्लैश के साथ मिलेंगे जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेली फोटो कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा. फ्रंट में सेल्फी के लिए मेन स्क्रीन में 16 मेगापिक्सल और सब-स्क्रीन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा. स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्लस चिपसेट पर काम करेगा. इसमें आपको 5000 एमएच की बैटरी 45 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी. 

ओप्पो का Find N2 Flip भी इसी कीमत पर हुआ था लॉन्च

बात अगर ओप्पो के फोल्डेबल फोन OPPO Find N2 Flip की करें तो इसके 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है. हालांकि इस स्मार्टफोन में आपको फीचर्स प्राइस रेंज के हिसाब से थोड़ा कम मिलते हैं. यानि टेक्नो के मुकाबले इस मोबाइल फोन में आपको थोड़ा बहुत स्पेक्स कम मिलते है जबकि प्राइस ओप्पो उस हिसाब से ज्यादा है. OPPO Find N2 Flip में 4500mah की बैटरी, रियर साइड पर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है. फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्लस चिपसेट पर काम करता है. स्मार्टफोन की मेन डिस्प्ले 6.7 इंच की है जबकि कवर डिस्प्ले 3.2 इंच की है.

यह भी पढ़ें: ये 22 ब्रांड मुंबई में Apple रिटेल स्टोर के पास नहीं खोल सकेंगे दुकानें, देखिए लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget