एक्सप्लोरर

सैमसंग यूजर्स के मजे! अब Voice Assistant बिक्सबी में मिलेंगे एआई फीचर्स

Voice Assistant Bixby: साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने साल 2017 में Galaxy एस8 सीरीज के साथ Bixby को लॉन्च किया था. एआई फीचर्स मिलने के बाद इसके और ज्यादा स्मार्ट होने की उम्मीद है.

Samsung Voice Assistant: टेक कंपनी सैमसंग के वॉइस असिस्टेंट Bixby में अब जेनरेटिव एआई के फीचर्स मिलने वाले हैं. कंपनी का मानना है कि इस तरह के बदलाव के बाद ज्यादा यूजर्स इसका यूज कर पाएंगे. Bixby भी एप्पल सीरी और गूगल असिस्टेंट जैसा ही वॉइस असिस्टेंट है, लेकिन ये इतना फेमस नहीं हो सका. Bixby में एआई फीचर्स मिलने की स्थिति में पूरे सैमसंग इकोसिस्टम में जेनरेटिव AI का फायदा मिलने लगेगा. 

यह जानकारी उस दौरान सामने आई जब इसको लेकर सैमसंग एग्जीक्यूटिव वाइस चांसलर Jun Young Hyun ने CNBC से बात करते हुए बताया कि  Bixby को जेनरेटिव एआई से जुड़े फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आने वाला वक्त ऐसा होगा, जब ये और ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा. इसके साथ ही कंपनी को ये भी उम्मीद है कि ये बदलाव करने से यूजर्स पहले के मुकाबले इसे ज्यादा इस्तेमाल करेंगे. हालांकि ऐसा कब तक होने जा रहा है इस बारे में अपडेट नहीं आया है. 

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने साल 2017 में सैमसंग गैलेक्सी एस8 सीरीज के साथ ही Bixby को लॉन्च किया था. सैमसंग के इस वर्चुअल असिस्टेंट को गूगल असिस्टेंट और एप्पल सिरी से हमेशा से ही प्रतिस्पर्धा मिलती आई है. जहां गूगल जेमिनी वर्तमान में यूजर्स को लुभाने रहा है तो वहीं एप्पल भी एआई फीचर्स पर काम कर रहा है. 

एआई फीचर्स के साथ पेश की सीरीज

सैमसंग ने हाल ही में अपनी नई S24 series पेश की है, जिसे कंपनी ने एआई फीचर्स के साथ पेश किया है. गैलेक्सी एआई फीचर्स में सर्किल टू सर्च, लाइव ट्रांसलेट, नोट असिस्टेंट और फोटो असिस्टेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं. सैमसंग ने अपने इवेंट में बताया था कि ये फीचर्स कैसे काम करते हैं, और हमने भी आपको अपने एक खास आर्टिकल में इन फीचर्स के बारे में जानकारी दी थी.

यह भी पढ़ें:-

Tech Tips: एंड्रॉयड फोन में करनी है फाइल शेयर? ऐसे करें Quick Share का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार रुपये का है बजट, ये 5 Phone कर सकते हैं ट्राई
20 हजार रुपये का है बजट, ये 5 Phone कर सकते हैं ट्राई
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget