एक्सप्लोरर

नए स्मार्टफोन को कैसे रखें सुरक्षित, फोन खरीदने के तुरंत बाद अपनाएं ये 5 टिप्स

नया फोन खरीदने के बाद आपको इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. इससे आपका फोन लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा.

जब भी हम नया फोन खरीदते हैं हम उसका बहुत ख्याल रखते हैं. गंदे हाथों से टच नहीं करते, फोन की स्क्रीन को बार बार साफ करते हैं. फोन में कोई स्क्रैच न आ जाए इसके लिए फोन खरीदते ही उसमें स्क्रीन गार्ड लगवा लेते हैं. यहां तक कि फोन के लिए तुरंत नया कवर भी खरीद लेते हैं. ये दिखाता है कि हम अपने फोन को लेकर कितने दीवाने हैं. वैसे हों भी क्यों न, आजकल कोई भी काम हमारे फोन के बिना नहीं चलता. कई बार तो लोग टाइम पास करने के लिए भी फोन देखते रहते हैं. एंटरटेनमेंट से लेकर ऑफिर वर्क, रोजमर्रा की चीजें भी फोन से आती है. ये कहना गलत नहीं होगा कि आज के दौर में हमारा सबसे उपयोगी गैजेट हमारा फोन ही है. ऐसे में अगर फोन में जरा सी खराबी आ जाए, तो हम परेशान हो जाते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आज हम आपको ऐसी जरूरी बातें बता रहे हैं जो आपको फोन खरीदने के तुरंत बाद करनी चाहिए. इससे आपका फोन लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा. आइये जानते हैं नया फोन खरीदने के फौरन बाद क्या करना चाहिए.

फोन में लगाएं स्क्रीन गार्ड फोन खरीदने के साथ ही आपको सबसे पहले उसमें स्क्रीनगार्ड लगवा लेना चाहिए. अक्सर नए फोन बहुत स्लिपरी होते हैं और हम नया फोन होने की वजह से उसे बार बार छू कर देखते हैं. और लोग भी फोन को हाथ में लेकर देखते हैं. लेकिन सोचिए अगर आपका नया फोन हाथ से फिसल गया तो स्क्रीन डैमेज हो सकती है. इसलिए फोन की सुरक्षा के लिए आपको स्क्रीनगार्ड जरुर लगवा लेना चाहिए.

तुरंत सिक्योरिटी कोड लगा दें अब आपको फोन के डेटा की सिक्योरिटी का भी ध्यान रखना है. फोन खरीदने के बाद इसे सिक्योर बनाने के लिए कुछ तरीके ज़रूर अपना लें. इसमें पासवर्ड, फिंगरप्रिंट, पैटर्न लॉक और फेस लॉक में से कोई भी तरीका आप इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके फोन में कोई छेड़खानी नहीं करेगा. आप अपने डेटा को लेकर निश्चिंत रह सकते हैं.

Widgets को रिमूव करें जब आप न्यू फोन खरीदते हैं तो आपके फोन में कई widgets होते हैं. ये Widgets पहले से ही आपके फोन में इंस्टॉल रहते हैं. इसके अलावा कंपनी की ओर से कई ऐप्स भी दिए गए होते हैं जो आपकी बैटरी को ज्याद खर्च करते हैं. ऐसे ऐप्स को आपको फोन खरीदने के तुरंत बाद हटा देना चाहिए.

अपनी जरूरत की सभी ऐप्स डाउनलोड कर लें फोन की सेफ्टी के हिसाब के आपको अपने मतलव की ऐप्स को तुरंत डाउनलोड कर लेना चाहिए. अपने सोशल मीडिया अकाउंट या दूसरे अकाउंट्स को कनेक्ट कर लेना चाहिए. अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो आप अलग से कैमरा ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं. इनमें आपको कई शानदार फिल्टर्स और इफेक्ट मिल जाएगे. वैसे आजकल फोन में फोटो क्लिक करने के लिए एक से एक शानदार फीचर और फिल्टर दिए जाते हैं.

अपनी होम स्क्रीन खुद सेट करें नया फोन खरीदने के बाद आपको फोन के फीचर्स और सैटिंग समझने में थोड़ा वक्त लग सकता है. इसलिए आप अपने फोन की होम स्क्रीन अपने हिसाब से कस्टमाइज कर लें. आप अपने हिसाब से आइकन, वॉलपेपर और कलर्स भी चुन सकते हैं. कई ऐसे ऐप्स होते हैं जिनका आप सबसे ज्यादा यूज करते हैं. उन्हें फोन की होम स्क्रीन पर सेट करना चाहिए. इससे आपको फोन चलाने में आसानी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स
Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स
जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम
अब Threads पर बच्चों की हर एक्टिविटी पर रहेगी नजर, जल्द आएंगे नए Parental Controls
अब Threads पर बच्चों की हर एक्टिविटी पर रहेगी नजर, जल्द आएंगे नए Parental Controls

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
Embed widget