एक्सप्लोरर

बड़ी मुसीबत! इस कंपनी ने रोक दी कर्मचारियों की भर्ती, AI से करवा रही ज्यादातर काम

AI ने नौकरियों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. स्वीडन की फिनटेक कंपनी Klarna ने नए कर्मचारियों की भर्ती रोक दी है क्योंकि उनके अधिकांश कार्यों को AI कर रही है.

पिछले कुछ समय से ऐसे अनुमान लगाए जा रहे थे कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) इंसानों की नौकरियां खा जाएंगी. ये कयास सही होते नजर आ रहे हैं. कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों में कटौती कर उनका काम AI से करवाना शुरू कर दिया है. अब एक कंपनी ने तो नए कर्मचारियों की भर्ती ही बंद कर दी है. कंपनी के CEO का कहना है कि इंसानों वाले सारे काम AI कर रही है. इसलिए वो नए कर्मचारी भर्ती नहीं कर रहे.

एक साल से नए कर्मचारी नहीं ले रही यह कंपनी

स्वीडन की फिनटेक कंपनी Klarna अब AI से अधिकतर काम ले रही है. यह कंपनी अपनी 'बाय नाउ, पे लेटर' सर्विस के लिए मशहूर है. इसके CEO Sebastian Siemiatkowski का कहना है कि AI कर्मचारियों वाले लगभग सारे काम कर रही है. उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी एक साल से लोगों की भर्ती नहीं कर रही है. एक साल पहले तक उसके पास 4,500 कर्मचारी थे, जो अब घटकर 3,500 रह गए हैं. कर्मचारियों की कमी को पूरा करने की बजाय कंपनी ने ऑटोमेशन और AI पर जोर दिया है. एक इंटरव्यू में Sebastian ने कहा कि हर टेक कंपनी की तरह हमारे यहां भी लोग 5 साल ठहरते हैं और हर साल 20 प्रतिशत कर्मचारी कंपनी छोड़ देते हैं. नई भर्ती रुकने से हमारे कर्मचारी कम हो रहे हैं.

AI को लेकर क्या कहते हैं अनुमान?

2023 में मैकिन्जी एंड कंपनी ने अनुमान लगाया था कि AI में हो रहे विकास के कारण 2030 तक लाखों की संख्या में कर्मचारी प्रभावित होंगे. इसी तरह अमेरिकन टेक कंपनी IBM के CEO अरविंद कृष्णा ने कहा था कि अगले 5 सालों में कई नौकरियां पूरी तरह AI से बदल जाएंगी. उनका अनुमान है कि ह्यूमन रिसोर्सेस जैसे विभागों की अधिकतर नौकरियां AI खा जाएंगी. Klarna का नए कर्मचारियों को भर्ती न करना इन अनुमानों को सही ठहरा रहा है. 

ये भी पढ़ें- 
1000GB डेटा के साथ मिल रहा फ्री OTT सब्सक्रिप्शन, इस कंपनी के प्लान ने मचाई धूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोशल मीडिया पोस्ट से लीक हो जाएगी लोकेशन! जानें कैसे?
सोशल मीडिया पोस्ट से लीक हो जाएगी लोकेशन! जानें कैसे?
Jio Prime Membership: Jio Prime की एक साल सदस्यता लें, सालभर तक मिलेगी महंगे रिचार्ज से राहत
Jio Prime की एक साल सदस्यता लें, सालभर तक मिलेगी महंगे रिचार्ज से राहत
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget