एक्सप्लोरर

Smartphone Tips: अगर नया फोन भी कर रहा है स्लो काम तो ये हो सकते हैं कारण, जानें कैसे करें ठीक

कई बार स्टोरेज फुल होकी वजह से मोबाइल धीरे काम करता है. ऐसे में इसे ठीक करने के लिए आप कई उपाय कर सकते हैं. आइए जानते हैं स्मार्टफोन की स्पीड कैसे बढ़ाई जा सकती है.

आजकल लेटेस्ट फीचर्स के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किए जा रहे हैं. मार्केट में तरह-तरह के स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिन्हें लेने से पहले ग्राहक स्मार्टफोन के प्रोसेसर से लेकर उसकी बैटरी के बारे में सारी जानकारी हासिल करते हैं. एक से एक फीचर्स होने के बाद भी कई बार कस्टमर्स शिकायत करते हैं कि उनका नया फोन भी स्लो काम कर रहा है, लेकिन इसके पीछे के कारणों के बारे में नहीं जानते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि स्मार्टफोन के स्लो काम करने के पीछे क्या वजह हो सकती हैं. 

करें Reset
आप किसी भी प्रकार का स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हों तो आपको उसके अच्छे परफॉर्म के लिए उसे समय समय पर रिसेट करना जरूरी हो जाता है. ग्राहक को हर छह से सात महीने में एक बार फोन को रीसेट करना चाहिए. वहीं रिसेट के साथ ही ऐप्स के कैशे को क्लियर भी करते रहना चाहिए. इससे स्मार्टफोन्स के काम करने की स्पीड बढ़ जाती है.

स्मार्टफोन को करें अपडेट
कई बार स्मार्टफोन को समय पर अपडेट नहीं करने के कारण वह स्लो काम करने लगते हैं. ऐसी स्थिती में अपडेट करने से नए फीचर्स आते हैं. जो आपके स्मार्टफोन्स की परफॉर्मेंस को काफी तेज कर देते हैं.

एक बार करलें Restart
नए स्मार्टफोन जब जल्दी ही धीमा करने लगे तो उसे एक बार रीस्टार्ट करना चाहिए. ऐसा करने से एंड्रॉयड सिस्टम की टेंपररी फाइल्स डिलीट हो जाती हैं. वहीं स्मार्टफोन की मेमोरी भी क्लीन हो जाती है. जिससे फोन्स को तेजी से प्रोसेस करने में मदद मिलती है. रीस्टार्ट करते समय ध्यान रखने वाली बात यह कि आपको फोन्स को रिस्टार्ट करना है स्विच ऑफ नहीं करना है.

इंटरनल स्टोरेज को करें कम
अक्सर युजर्स अपना सारा डेटा स्मार्टफोन के इंटरनल स्टोरेज में सेव कर देते हैं. वहीं इंटरनल स्टोरेज के फुल हो जाने के कारण वह स्लो हो जाता है. जिससे इस्तेमाल करने में दिक्कत आती है. ऐसी स्थिती में फोन्स के इंटरनल स्टोरेज को खाली करना पड़ सकता है. एक बार इंटरनल स्टोरेज खाली होने के बाद फोन्स अच्छे से काम करना शुरू कर देते हैं.

अच्छे स्पीड के SD कार्ड का इस्तेमाल
ग्राहक अक्सर महंगे मोबाइल खरीद कर उसमें बाजार से साधारण और सस्ते SD कार्ड लगा देते हैं. जिसके कारण फोन्स की स्पीड पर काफी फर्क पड़ता है. हमें अपने फोन्स में अच्छी स्पीड के SD कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे की आने वाले समय किसी भी तरह के डेटा ट्रांसफर में कोई दिक्कत नहीं हो सके.

ये भी पढ़ें

Tips: फोन के टूटने या फिर खोने पर मिस हो गए हैं Contacts तो ऐसे दोबारा करें हासिल

Smartphone Tips: चोरी हो गया है फोन तो न हों परेशान! ऐसे डिलीट करें उसमें मौजूद डेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
Embed widget