एक्सप्लोरर

होली का रंग हो या पानी...इन फोन्स को कुछ नहीं होगा, औरों की तरह पन्नी चढ़ाने की भी जरूरत नहीं

ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसे होली के रंग या पानी से कोई असर न हो तो हम आपके लिए कुछ ऑप्शन लेकर आएं हैं.

महज कुछ दिन बाद देशभर में होली का त्यौहार मनाया जाएगा. होली के दिन लोग जमकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं और पानी से भिगोते हैं. सभी हंसते खेलते इस त्योहार का मजा उठाते हैं. इस दौरान सबसे अहम बात ये रहती है कि लोग अपने फोन को पन्नी में लपेटकर रखते हैं ताकि स्मार्टफोन खराब न हो. यहां तक कि लोग घर से निकलने से पहले ही फोन को जेब में अच्छे से पन्नी लगाकर दुबका लेते है जिससे इसपर पानी का असर न हो. लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ऑप्शन लेकर आए हैं जिन्हें होली के रंग या पानी से कोई असर नहीं होगा और आप इस रंगों के त्यौहार में भी बेझिझक अपने फोन को बाहर निकालकर तस्वीर या वीडियो आदि कैप्चर कर पाएंगे. इन सभी स्मार्टफोन्स को आईपी रेटिंग मिली हुई है.

होली के पानी से इन फोन्स को कुछ नहीं होता

iPhone 14 pro Max 

iPhone 14 pro Max को ip68 की रेटिंग मिली हुई है. इस फोन को अगर आप 6 मीटर अंदर पानी में भी डुबो देते हैं तो करीब 30 मिनट तक ये आसानी से ठीक-ठाक रह सकता है. ऐसे में होली के दिन आप बेझिझक होकर इस स्मार्टफोन को बाहर निकालकर अपनी तस्वीर आदि कैप्चर कर सकते हैं. iPhone 14 pro Max में 6.7 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलती है. मोबाइल फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और ये A16 बायोनिक चिपसेट पर काम करता है.

Samsung Galaxy S23 Ultra

कोरियन कंपनी सैमसंग ने हाल ही में Galaxy S23 सीरीज लॉन्च की है जिसके तहत कंपनी ने Samsung Galaxy S23 Ultra को लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन को भी ip68 की रेटिंग मिली हुई है जो 1.5 मीटर तक पानी में 30 मिनट तक आसानी से रह सकता है. स्मार्टफोन में आपको 6.8 इंच क्वॉड एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड डिस्पले मिलती है. इस फोन में आपको तस्वीरों को एडिट करने के लिए पेन की सुविधा भी मिलती है.

Google Pixel 7 Pro 
 
गूगल पिक्सल 7 Pro में 6.7 इंच QHD प्लस OLED डिस्पले मिलती है. इस मोबाइल फोन को भी ip68 के रेटिंग मिली हुई है. अगर होली के दिन आपपर कोई पानी के गुब्बारे मारता भी है तो इस फोन को कुछ नहीं होगा. स्मार्टफोन में आपको तीन जबरदस्त कैमरा मिलते हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है. कुल मिलाकर होली के फंक्शन के लिए ये स्मार्टफोन बेस्ट है ताकि आप अच्छी फोटो कैप्चर कर पाए और दूसरी तरफ फोन भी पानी से सेफ रहेगा. 

इसी तरह Samsung Galaxy S21FE और Vivo x80 प्रो भी आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है. दोनों को ip68 की रेटिंग मिली हुई है और ये फोन बढ़िया प्रोसेसर और कैमरा के साथ आते हैं.

यह भी पढें: Nothing Phone 2 में मिल सकते हैं ये स्पेक्स, इतनी हो सकती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget