एक्सप्लोरर

Upcoming Gadgets: अप्रैल महीने में लॉन्च होंगे ये टेक आइटम्स, फोन-लैपटॉप सभी की लिस्ट देखिए

New Gadgets In April: आज हम आपको उन टेक आइटम के बारे में बताने वाले हैं जो अप्रैल महीने में लॉन्च हो सकते हैं. स्मार्टफोन, लैपटॉप समेत कई सारे गैजेट इस महीने लॉन्च होने हैं.

Upcoming Smartphone and Laptops: हर महीने टेक कंपनियां कई नए गैजेट्स बाजार में लॉन्च करती हैं. इस महीने भी बाजार में कई बेहतरीन स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य टेक आइटम्स लॉन्च होने हैं. आइए जानते हैं कि आपको इस महीने क्या कुछ नया देखने को मिलेगा. 

इस महीने लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन

Realme GT Neo 5 SE- April 3

आज यानी 3 अप्रैल को रियल मी, रियल मी जीटी नियो 5 SE स्मार्टफोन को चाइना में लॉन्च करने वाला है. ये मोबाइल फोन 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 144hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. भारत में ये मोबाइल फोन लॉन्च कब होगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G- April 4

कल वनप्लस अपना बजट स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को बाजार में लॉन्च करेगा. मोबाइल फोन में आपको 8GB रैम, 5000 एमएएच की बैटरी, 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और स्नैपड्रैगन 695 एसओसी का सपोर्ट मिलेगा. 

How large is #LargerThanLife? Find out when #OnePlusNordCE3Lite 5G and #OnePlusNordBuds2 drops, April 4.
Stay tuned: https://t.co/wOkNuQ9cyk pic.twitter.com/Zn1Aq4e0Y6

— OnePlus India (@OnePlus_IN) March 25, 2023

">

Poco F5- April 6 

6 अप्रैल को पोको एक बजट फोन Poco F5 को लॉन्च कर सकता है. कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन रेडमी नोट 12 टर्बो का रीब्रांडेड वर्जन होगा. मोबाइल फोन में आपको 6.6 इंच QHD प्लस एमोलेड पैनल, स्नैपड्रैगन 7th प्लस जनरेशन 2 चिपसेट और 5000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है.

ASUS ROG Phone 7- April 13

13 अप्रैल को Asus ग्लोबली एक गेमिंग स्माटफोन ASUS ROG Phone 7 को लॉन्च कर सकता है. ये स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च होगा. इसमें आपको स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 एसओसी, 16GB रैम, 6000 एमएएच की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है.

ये फोन भी होंगे लॉन्च

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी M54 5G अप्रैल के दूसरे या तीसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकता है. मोबाइल फोन में आपको 6000 एमएएच की बैटरी 25 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है. इसके अलावा वीवो x90 सीरीज के भी भारत में लॉन्च होने की खबर है. हालांकि अभी लॉन्च डेट का ऐलान कंपनी की ओर से नहीं किया गया है.

इस महीने लॉन्च होंगे ये लैपटॉप

Nokia PureBook Lite 14.1 Laptop 14 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है. इसमें आपको 8GB रैम 128GB एसएसडी का सपोर्ट मिलेगा. 20 अप्रैल को Asus अपने एक इवेंट के दौरान अल्ट्रा थिन लैपटॉप को लॉन्च कर सकता है. इस इवेंट को कंपनी ने ‘Thincredible’ नाम दिया है जिसे आप वर्चुअली घर बैठे देख पाएंगे. अप्रैल महीने में ही HP Chromebook x360, HP Pavilion 15 और HP ZBook Power G8 लैपटॉप भी लॉन्च हो सकते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ASUS (@asus)

">

इस महीने लॉन्च होंगे ये टेबलेट

अप्रैल महीने में Samsung Galaxy Tab A9, OnePlus Pad, Samsung Galaxy Tab S9, Xiaomi Mi Pad 5 Pro 5G, Oppo Pad और Apple iPad Pro 2023 आदि कई टेबलेट लॉन्च हो सकते हैं. ध्यान दें, आधिकारिक तौर पर अभी बेहद कम कंपनियों ने अपने नए गैजेट के लॉन्च होने की खबर दी है. ये खबर लीक्स के अनुसार बनाई गई है. सटीक जानकारी के लिए आप संबंधित वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. 

यह भी पढें: Vivo: लॉन्च से पहले लीक हुई Vivo x Fold 2 फोन की वीडियो, डिजाइन और फीचर्स का चला पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget