एक्सप्लोरर

Smartphone Cover: 50-80 रुपये में मिलने वाले मोबाइल कवर की असली कीमत इतनी होती है, सबसे सस्ते मोबाइल कवर यहां मिलेंगे

Mobile Cover: जिस मोबाइल कवर को आप 80 या 100 रुपये में दुकान से खरीदते हैं असल में उसकी कीमत इतनी नहीं होती. जानिए क्या है इसका एक्चुअल प्राइस.

How much Smartphone Cover Cost? आज हम सभी जब भी नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहले इसके लिए मोबाइल कवर ढूंढते हैं. मोबाइल कवर स्मार्टफोन को टूट-फूट से बचाता है साथ ही इसके डिजाइन को भी लंबे समय तक अपीलिंग बनाए रखता है. बाजार में 40-50 रुपये से लेकर 100-150 और 500 तक के कवर मौजूद हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं जिस मोबाइल कवर को हम सभी 80 या 100 रुपये में खरीदते हैं असल में उसकी कीमत कितनी होती है. अगर नहीं, तो हम आपको इस बारे में बताएंगे. 

इतनी है एक ट्रांसपेरेंट कवर की कीमत

दरअसल, दिल्ली के करोल बाग में स्थित गफ्फार मार्केट में जब हमने 1-2 होल सेलेर से स्मार्टफोन कवर का प्राइस जानने की कोशिश की तो हमें ये पता लगा कि जिस ट्रांसपेरेंट कवर को बाजार में 50 या 100 रुपये में बेचा जाता है उसकी कीमत वास्तव में इतनी नहीं होती. एक ट्रांसपेरेंट कवर की कीमत 12 से 14 रुपये होती है. यदि ट्रांसपेरेंट कवर पर कुछ काम किया गया है या थिकनेस अच्छी है तो फिर कीमत 18 से 20 रुपये तक जा सकती है. ये होलसेल कीमत है जिसे रिटेलर 50 रुपये में बाहर बेचते हैं. वहीं, अगर प्लास्टिक डिजाइन वाले कवर की बात करें तो इनकी कीमत भी 18 से 25 रुपये के आसपास होती है जिन्हें बाजार में 80 से 100 रुपये के बीच में बेचा जाता है. अगर फ्लिप कवर की बात करें तो इनकी कीमत 35 से 40 रुपये के बीच होती है. ध्यान दें, ये अच्छी क्वालिटी के फ्लिप कवर होते हैं जो बाजार में 150 रुपये तक बेचे जाते हैं. वैसे बाजार में थर्ड क्वालिटी के कवर भी मौजूद हैं जिनकी होलसेल कीमत और कम होती है और ये फिर 50 से 60 रुपये के बीच में अलग-अलग कीमत में बेचे जाते हैं.

सस्ते मोबाइल कवर यहां मिलेंगे

अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं और आपको सस्ते मोबाइल कवर चाहिए तो आप करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट से इन्हें खरीद सकते हैं. यहां कुछ होल सेलर्स ने अपने दुकान में रिटेल काउंटर भी खोला हुआ है जहां से आप एक या दो कवर सस्ते में खरीद सकते हैं. अगर आपके घर में 2 स्मार्टफोन हैं और उनके लिए आपको नया कवर खरीदना है तो आप यहां जाकर सस्ते दाम में मनपसंद कवर खरीद सकते हैं. अगर आप मोबाइल कवर का व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो दिल्ली की गफ्फार मार्केट से आप सस्ते दाम में मोबाइल कवर खरीदकर अपना व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं.

इसी तरह जिस टेम्पर्ड ग्लास को बाजार में 100 रुपये में बेचा जाता है इसकी होलसेल कीमत करीब 12 से 15 रुपये के आसपास होती है. ग्लास की क्वालिटी के हिसाब से कीमत थोड़ा और ज्यादा हो सकती है लेकिन इसका एक्चुअल प्राइस 20 से 25 रुपये की रेंज में ही होता है. 

यह भी पढ़ें: Twitter 2.0 बनाना चाहती हैं CEO लिंडा याकारिनो, ज्वाइनिंग से पहले कही ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धीरे-धीरे कम हो रही Instagram की Reach? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलतियां
धीरे-धीरे कम हो रही Instagram की Reach? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलतियां
Airtel ने बढ़ा दी Jio की टेंशन! Unlimited 5G के साथ इस नए प्लान में मिल रहे कई धांसू बेनिफिट्स
Airtel ने बढ़ा दी Jio की टेंशन! Unlimited 5G के साथ इस नए प्लान में मिल रहे कई धांसू बेनिफिट्स
ऑनलाइन पेमेंट किया, लेकिन सामान कभी डिलीवर ही नहीं हुआ! तेजी से बढ़ रहे हैं साइबर फ्रॉड के तरीके, जानें कैसे रहें सुरक्षित
ऑनलाइन पेमेंट किया, लेकिन सामान कभी डिलीवर ही नहीं हुआ! तेजी से बढ़ रहे हैं साइबर फ्रॉड के तरीके, जानें कैसे रहें सुरक्षित
Coding Apps For Kids: यूट्यूब पर फालतू कार्टून छुड़वाने वाले 5 सीक्रेट ऐप, जो खेल-खेल में सिखा देंगे कोडिंग और साइंस
यूट्यूब पर फालतू कार्टून छुड़वाने वाले 5 सीक्रेट ऐप, जो खेल-खेल में सिखा देंगे कोडिंग और साइंस

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget