एक्सप्लोरर

कैमरा या डिजाइन नहीं, अब स्मार्टफोन खरीदते समय यह चीज सबसे ज्यादा देखते हैं लोग, रिसर्च में हुआ खुलासा

नया फोन खरीदते समय लोग अब बाकी फीचर्स की जगह यह देख रहे हैं कि उनका फोन कितने लंबे समय तक चलेगा. लोगों को बार-बार फोन खराब होने से होने वाली परेशानी और खर्चा मुश्किल में डाल रहा है.

मोबाइल कंपनियां भले ही अपने स्मार्टफोन्स में बड़े कैमरे और दूसरे कई फीचर्स दे रही हैं, लेकिन अधिकतर यूजर्स इनकी ज्यादा परवाह नहीं कर रहे. एक रिसर्च में सामने आया है कि 79 प्रतिशत लोग स्मार्टफोन लेते समय सबसे ज्यादा अहमियत ड्यूरेबिलिटी को देते हैं. यानी उनकी चिंता किसी फीचर्स को लेकर नहीं बल्कि मजबूत स्क्रीन, मजबूत फ्रेम और वाटर रजिस्टेंस जैसी चीजों को लेकर ज्यादा होती है. उनका मानना है कि नाजुक डिवाइस के गिरने पर टूटने का खतरा रहता है. इससे डेटा चले जाने की चिंता तो रहती ही है, साथ ही जेब पर बोझ भी बढ़ता है.

नुकसान के डर से फोन यूज नहीं करते अधिकतर लोग

देश के 26 शहरों के करीब 4,500 लोगों पर किए गए सर्वे में कई जरूरी बातें निकलकर सामने आई है. इनमें से 78 प्रतिशत लोगों ने कहा कि खराब होने के डर से वो बरसात, गर्मी या पानी के पास अपना फोन यूज नहीं करते. 56 प्रतिशत लोगों ने कहा कि जब उनका फोन गिर या टूट जाता है तो उन्हें निराशा होती है. 39 प्रतिशत ने ऐसी स्थिति में पैनिक होने की बात कही है.

89 प्रतिशत को डेटा खोने की चिंता

सर्वे में भाग लेने वाले 89 प्रतिशत लोगों ने फोन के गिरने पर अपने डेटा लॉस्ट होने चिंता जताई. अधिकतर लोगों को अपने फोटो/वीडियो, बैंकिंग डिटेल्स, कॉन्टैक्टस और चैट चले जाने की चिंता रहती है. इसके अलावा फोन की मरम्मत पर खर्च भी लोगों को टेंशन में डाल रहा है. 70 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने फोन की मरम्मत के लिए 2,000 से ज्यादा पैसे खर्च किए हैं. 29 प्रतिशत ने 5,000 से ज्यादा खर्च करने की बात कही. काउंटरपॉइंट रिसर्च के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा कि स्मार्टफोन में अब पूरी दुनिया होती है. अब ड्यूरेबिलिटी स्मार्टफोन के लिए जरूरी बन गई है. लोगों को ऐसे फोन पसंद आ रहे हैं, जो हर स्थिति में चल सकें. अब लोग ऐसे फोन को पसंद कर रहे हैं, जिनमें परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी का अच्छा बैलेंस होता है.

ये भी पढ़ें-

FACEBOOK, YOUTUBE और X समेत 26 सोशल मीडिया ऐप्स को भारत के इस पड़ोसी देश ने रातोंरात किया बंद, क्या पाकिस्तान है वो मुल्क़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget