एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन की बैटरी से हैं परेशान, तो अभी ऑफ कर दें ये सेटिंग्स

कई बार हमारे स्मार्टफोन की बैटरी हमें मुसीबत में डाल देती है. किसी जरूरी काम के वक्त अचानक फोन की बैटरी खत्म हो जाती हैं और फोन स्विचऑफ हो जाता है. ऐसे में आपको फोन की बैटरी सेव करने के लिए इन ट्रिक्स और सेटिंग्स के बारे में जरूर पता होना चाहिए.

घर से बाहर निकलते वक्त हमारी जरूरी चीजों में स्मार्टफोन की बैटरी का फुल होना भी शामिल है. ऐसा कई बार होता है जब हमारे फोन की बैटरी किसी जरूरी काम के वक्त खत्म हो जाती है. कई बार बैटरी खत्म होने की वजह से हम किसी को कॉन्टेक्ट नहीं कर पाते हैं. इसलिए आपको एमरजेंसी में अपने स्मार्टफोन की बैटरी सेव करने का तरीका जरूर पता होना चाहिए. अगर कभी आपके फोन की बैटरी खत्म होने लगे तो आप फोन की सैटिंग्स में जाकर बेटरी को सेव कर सकते हैं. इससे आपकी जरूरत के लिए बैटरी सेव हो जाएगी. आज हम आपको फोन की बैटरी को लेकर कुछ सावधानियां बरतने के लिए बता रहे हैं. कई बार हमें पता नहीं चलता कि आखिर हमारे फोन की बैटरी इतनी जल्दी डिस्चार्ज कैसे हो जाती है. ऐसे में अगर आप फोन की सेटिंग्स में जाकर कुछ ऐसी एक्टिविटीज को ऑफ कर देंगे जो लगातार बैटरी की खपत करती हैं तो फोन की बैटरी लंबे समय तक चल जाएगी. आइये जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा.

1- सबसे पहले आपको अपने फोन में चल रही ऐसी ऐप्स को अनइंस्टॉल कर देना चाहिए जो बैकग्राउंड में चलती रहती हैं. ये ऐप्स न सिर्फ आपका डेटा खर्च करती हैं बल्कि इनसे फोन की बैटरी भी जल्दी खत्म हो जाती है. फोन की सेटिंग्स में जाकर आप इन ऐप्स को ‘Force Stop’ कर सकते हैं. इससे आप जब इन ऐप्स का इस्तेमाल करें इनको ओपन कर लें. ऐसा करने से आपके फोन की बैटरी लंबी चलेगी.

2- दूसरा बैटरी और डेटा सेव करने का आसान तरीका है कि आप अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर ये ऑफ कर दें. सेटिंग्स में दिए गए ‘Battery’ के ऑप्शन को टैप करें. अब आपको यहां कई ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें से एक ‘Battery Usage’ का ऑप्शन होगा. यहां आपको ‘View Detailed Usage’ पर क्लिक करना है. आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी कि कौन सी ऐप फोन में कितने % बैटरी खर्च करती है. आप चाहें तो इन ऐप्स के रेस्ट्रिक्शन को सेट कर सकते हैं.

3- फोन की बैटरी सेव करने का तीसरा उपाय है कि जब आपको बैटरी खत्म होती नज़र आए अपने फोन की ब्राइटनेस को कम कर दें. इसके अलावा बैटरी को सेव करने का आसान तरीका है कि सेटिंग्स में जाकर ‘Battery Saver’ को ON कर दें.

4- अगर आपको बैटरी सेव करनी है तो आप फोन लोकेशन और ब्लूटूथ को भी बंद कर दें. इससे काफी हद तक बैटरी सेव हो जाएगी.

5- अगर आप डेटा का इस्तेमाल नहीं कर रहे तो बैटरी सेव करने के लिए आप फोन के डेटा को बंद कर दें. इसके अलावा जब फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे तो उसे फ्लाइट मोड में डाल दें. ऐसा करने से आपके फोन की बैटरी खर्च नहीं होगी और आप अपनी जरुरत के वक्त फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyber Fraud: किस उम्र के लोगों को ज्यादा शिकार बना रहे साइबर ठग, सबके लिए अलग है प्लान?
किस उम्र के लोगों को ज्यादा शिकार बना रहे साइबर ठग, सबके लिए अलग है प्लान?
Home Projector Setup: प्रोजेक्टर लगाने की ये गलती बिगाड़ सकती है स्क्रीन, जानें सही सेटअप
प्रोजेक्टर लगाने की ये गलती बिगाड़ सकती है स्क्रीन, जानें सही सेटअप
Moto G47 Power Launch: बड़ी बैटरी के साथ हाई-रेजोल्यूशन कैमरा, किसके लिए बेस्ट है Moto का नया फोन?
बड़ी बैटरी के साथ हाई-रेजोल्यूशन कैमरा, किसके लिए बेस्ट है Moto का नया फोन?
eSIM Transfer: ई-सिम को दूसरे फोन में करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका
ई-सिम को दूसरे फोन मे करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget