एक्सप्लोरर

Smart Ring: भूल जाइए मोबाइल और स्मार्टवॉच! अब 'अंगूठी' से भी हो सकेगा UPI Payment

ऐसमनी (Acemoney) नाम के स्टार्टअप ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम में केरल स्टार्टअप मिशन के एक स्टार्टअप कॉन्क्लेव में अपनी स्मार्ट रिंग को प्रेजेंट किया. आइए इसके बारे में जानते हैं.

Smart Ring: टेक्नोलॉजी में लगातार विकास हो रहा है. एक समय था जब कंप्यूटर कमरे के आकार के हुआ करते थे. फिर समय बीता नई टेक्नोलॉजी आई, और कंप्यूटर पहले डेस्कटॉ और फिर लैपटॉप में बदल गए. इतना ही नहीं लैपटॉप पर होने  वाले कई कामों के लिए स्मार्टफोन को पेश किया गया. लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने लगे. ऐसा लगता है कि जैसे सब कुछ सिमट रहा हो. टेक से जुड़ी चीजों को छोटा और आसान बनाया जा रहा है. इसमें  ईयरफोन, वॉच और फिटनेस ट्रैकर्स भी शामिल हैं. स्मार्टफोन के फीचर्स को पहले स्मार्टवॉच में दिया गया, और अब कोच्चि में स्थित एक स्टार्टअप स्मार्ट रिंग में इसके फीचर्स देने की कोशिश कर रहा है. स्मार्ट रिंग यूजर्स को अपनी फिंगर से लेन-देन करने की सहूलियत देती है. आइए इस रिंग के बारे में इस आर्टिकल में जानते हैं. 

ऐसी रिंग को क्यों बनाए गया?

ऐसमनी (Acemoney) नाम के स्टार्टअप ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम में केरल स्टार्टअप मिशन के एक स्टार्टअप कॉन्क्लेव में अपनी स्मार्ट रिंग को प्रेजेंट किया. इस रिंग को प्रेजेंट करने हुए ऐसमनी ने कहा कि रिंग के पीछे का कांसेप्ट सिंपल है. इसका उद्देश्य एनएफसी के इस्तेमाल से यूजर्स को अपने कार्ड, वॉलेट या फोन नहीं होने पर भी लेनदेन करने में सक्षम बनाना है. आगे बताया गया कि इस रिंग को खास तौर पर उस समय के लिए डिजाइन किया गया है, जब कोई व्यक्ति अपना फोन या एटीएम कार्ड लाना भूल जाए.

एसेमोनी रिंग के फीचर्स

ऐसमनी रिंग ज़िरकोनिया सिरेमिक से बनी हुई है. यह हाइपोएलर्जेनिक है, और खरोंच प्रतिरोधी है. इसके साथ ही यह वाटरप्रूफ भी है. ऐसे में, आप इसे हर मौसम में पहन सकते हैं. इस रिंग में बैटरी या चार्जिंग कंपोनेंट नहीं दिया गया है, इसलिए आपको चार्जर अपने साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी. यह रिंग एनएफसी-सक्षम है. इसी वजह से यह ब्लूटूथ कनेक्शन पर निर्भर नहीं है. 

इस्तेमाल का तरीका

इस रिंग को एनेबल करने के लिए, आपको अपने फोन पर ऐसमनी ऐप डाउनलोड करना है, और अपने डिजिटल वॉलेट में पेमेंट के लिए पैसे एड करने होंगे. इसके बाद ऐप पर, आपको अपनी रिंग में फंड ट्रांसफर करने के लिए "कॉन्टैक्टलेस" को एनेबल करना होगा. यह प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको पेमेंट करने के लिए अपना फ़ोन ले जाने की आवश्यकता नहीं है. इस रिंग का इस्तेमाल करते समय पेमेंट के लिए हाथ का सही इशारा अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसके लिए आपको अपनी उंगलियों को कर्ल करना है, जैसे कि आप किसी दरवाजे पर दस्तक देने जा रहे हों. कर उंगलियों को पेमेंट टर्मिनल पर करें.  बीप की आवाज आने तक इंतजार करें. 

इस अंगूठी से जुड़े कई सवाल 

इस अंगूठी से किया जाने वाला पेमेंट कितना सुरक्षित है, इसको लेकर अभी कोई बड़ी जांच नहीं की गई है. इसके अलावा, यह अंगूठी आपको सिर्फ पेमेंट की सुविधा देती है, लेकिन एक स्मार्टवॉच कॉल, वॉट्सएप, म्यूजिक के साथ कई अन्य सुविधाएं भी देती है. हालांकि यह एक स्टार्टअप है. ऐसे में, हो सकता है आने वाले समय में रिंग में अन्य फीचर्स भी जोड़े जाएं. 

यह भी पढ़ें

आपके फोन की बैटरी भी जल्दी खत्म हो जाती है? ये वाली सेटिंग्स बदल लें, कई घंटे ज्यादा चलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: Xiaomi, Oppo और VIVO के सस्ते फोन कभी नहीं मिलेंगे? चिप की कमी से कैसे बिखरा भारतीय बाजार
MI, Oppo और VIVO के सस्ते फोन नहीं मिलेंगे? चिप की कमी से कैसे बिखरा भारतीय बाजार
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए फीचर्स
10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए फीचर्स
इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर
इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget