एक्सप्लोरर

बर्बाद नहीं करना चाहते मेहनत की कमाई तो एक अच्छे Second Hand फोन की पहचान इस तरह करें 

अपने लिए या परिवार में किसी व्यक्ति के लिए सेकंड हैंड फोन खरीदने जा रहे हैं तो इससे जुड़ी कुछ जरूरी बात ध्यान रखें. यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जो आपको अच्छा फोन चुनने में मदद करेंगे. 

भारत में बजट स्मार्टफोन सबसे ज्यादा खरीदें और बेचे जाते हैं. स्मार्टफोन कंपनियां भी बाजार को देखते हुए समय-समय पर बजट स्मार्टफोन लॉन्च करती है. लेकिन इस सब के बावजूद भी कई ऐसे लोग हैं जो इन बजट स्मार्टफोन को नहीं खरीद पाते. ऐसे में लोगों के लिए एकमात्र ऑप्शन सेकंड हैंड मोबाइल फोन का बचता है. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रीमियम मोबाइल फोन नहीं खरीद पाते इसलिए वो इनका सेकंड हैंड एडिशन खरीदते हैं. इन दिनों सेकंड हैंड मोबाइल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से मिल जाते हैं. ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि एक सेकंड हैंड मोबाइल फोन खरीदते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

कई बार गलत निर्णय के चलते लोगों का पैसा बर्बाद हो जाता है और एक खराब फोन वे घर ले आते. सेकंड हैंड मोबाइल फोन पर फर्स्ट हैंड फोन की तरह गारंटी/वारंटी आदि कम ही मिलती है. इसकी वजह से इसे बदलना भी मुश्किल होता है. ऐसे में एक अच्छा स्मार्टफोन आप खरीद कर लाए इसलिए ये बातें ध्यान रखें. 

कुछ देर जरूर करें इस्तेमाल
सेकंड हैंड फोन को खरीदने से पहले कुछ देर के लिए इसे इस्तेमाल जरूर करें. इस्तेमाल करने से यहां तात्पर्य इसकी बैटरी, कैमरा, स्टोरेज आदि की परख करने से है. जब आप लगातार स्मार्टफोन को इस्तेमाल करेंगे तो आपको स्मार्टफोन से जुड़ी कई बातें पता लगेंगी. 

मोबाइल का बिल
अक्सर लोग जब सेकंड हैंड फोन दुकान से लेते हैं तो वे बिना बिल आदि के फोन को घर ले आते हैं. बिना बिल के स्मार्टफोन को खरीदना कानूनी तौर पर सही नहीं है. कई बार चोरी किए हुई स्मार्टफोन भी बाजार में बेचे जाते हैं. ऐसे में इस सब से बचने के लिए मोबाइल फोन का बिल या इससे जुड़ी जानकारी जरूर पता करें. 

मोबाइल के पार्ट्स को करें चेक
सेकंड हैंड मोबाइल फोन खरीदने से पहले इसके सभी महत्वपूर्ण पार्ट्स की चेकिंग जरूर करें. जैसे वॉल्यूम रॉकर बटन, चार्जिंग प्वाइंट, पावर ऑन-ऑफ बटन, मोबाइल के सेंसर, माइक्रोफोन, स्पीकर आदि. अगर आप बिना चेक किए स्मार्टफोन को घर लाते हैं तो फिर आपको बस नुकसान होगा और कुछ नहीं. 

नहीं मिलता बिल तो ये काम करें
अगर किसी कारण से मोबाइल फोन बेचने वाला व्यक्ति या दुकानदार आपको मिल या इसका बॉक्स देने से मना कर रहा है तो इस स्थिति में आप एक वीडियो बना लें जिससे भविष्य में आपको कोई परेशानी न हो. अगर आपको बिल मिल रहा है तो बिल का आईएमइआई नंबर और मोबाइल का आईएमइआई नंबर जरूर चेक करें. आप अपने स्मार्टफोन का आईएमइआई नंबर *#06# डायल करके पता कर सकते हैं.

एक अच्छा सेकंड हैंड मोबाइल फोन आप तभी खरीद सकते हैं जब आप अलर्ट होकर इसे खरीदें. यानी सभी चीजों की तहकीकात करके अगर आप स्मार्टफोन खरीदते हैं तो निश्चित तौर पर आपको एक अच्छा स्मार्टफोन मिलेगा. अगर आप बिना ज्यादा सोचे-समझे या देखें उठा लाते हैं तो फिर आपको नुकसान होगा. 

यह भी पढ़ें:

अब बिना सिरदर्दी के आसानी से वॉट्सऐप पर होगा ये काम, आ रहा एक कमाल का फीचर... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब iPhone और AirPods बताएंगे जिम में आपकी हर एक्टिविटी का राज! जानें कैसे
अब iPhone और AirPods बताएंगे जिम में आपकी हर एक्टिविटी का राज! जानें कैसे
Meta के नए हेडसेट का लुक आया सामने, जानें खासियत
Meta के नए हेडसेट का लुक आया सामने, जानें खासियत
3 साल में इंसानों को खत्म कर देगा AI? डरा रहे एक्सपर्ट
3 साल में इंसानों को खत्म कर देगा AI? डरा रहे एक्सपर्ट
Siri का सबसे बड़ा AI अपडेट हुआ शुरू! iPhone यूजर्स को मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
Siri का सबसे बड़ा AI अपडेट हुआ शुरू! iPhone यूजर्स को मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने जब BRICS में झटके से उतारा कोट, देखते ही फैन हो गई दुनिया, वीडियो वायरल
पुतिन ने जब BRICS में झटके से उतारा कोट, देखते ही फैन हो गई दुनिया, वीडियो वायरल
BRICS मेहमानों की थाली में जयपुर का शाही अंदाज, चांदी के खास बर्तनों में सर्व हो रहा खाना
BRICS मेहमानों की थाली में जयपुर का शाही अंदाज, चांदी के खास बर्तनों में सर्व हो रहा खाना
Sooryavanshi OUT, Samson IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
Sooryavanshi OUT, Samson IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
चीन का कौन है नंबर 2? जो जिनपिंग के साथ आया भारत, जानें
चीन का कौन है नंबर 2? जो जिनपिंग के साथ आया भारत, जानें
'हम किसी के खिलाफ नहीं', BRICS शुरू होते ही पीएम मोदी ने दिया US को मैसेज
'हम किसी के खिलाफ नहीं', BRICS शुरू होते ही पीएम मोदी ने दिया US को मैसेज
कौन हैं अखिलेश यादव के लंबी मूंछों वाले चाचा? मंच पर सपा चीफ ने दिलवाया था ताव
कौन हैं अखिलेश यादव के लंबी मूंछों वाले चाचा? मंच पर सपा चीफ ने दिलवाया था ताव
BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप
BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप
Embed widget