एक्सप्लोरर

WhatsApp पर किसी खास चैट को Gmail में ऐसे करें सेव, जानें ये काम की टिप्स एंड ट्रिक्स

WhatsApp पर आप अपने किसी खास दोस्त या फिर रिश्तेदार की चैट को सेव करना चाहते हैं तो आज हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं. साथ में कई और ट्रिक्स के बारे में भी बात करेंगे. आइए जानते हैं इनके बारे में.

पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp की चैट आप अपने Gmail अकाउंट में भी सेव कर सकते हैं. साथ ही आप चैट की मीडिया फाइल्स को एक बार में डिलीट भी कर सकते हैं. कई बार ऐसा होता है हम किसी को फोटो भेजते हैं और सेंड करने पर इसकी क्वालिटी घट जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स एंड ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जो कि आपके बहुत काम आएंगी. आइए जानते हैं इनके बारे में. 

WhatsApp चैट को Gmail में ऐसे करें सेव
आप व्हाट्सऐप की पर्सनल चैट को मेल के माध्यम से किसी को भी सेंड कर सकते हैं. यही नहीं आप इस चैट को Gmail पर सेव भी कर सकते हैं. चैट भेजने के लिए WhatsApp सेटिंग्स में जाकर चैट हिस्ट्री के अंदर दिए गए एक्सपोर्ट चैट में जाना होगा. यहां आप उस कॉन्टेक्ट को सलेक्ट कर सकते हैं, जिसका चैट आपको ईमेल पर सेव करना है. यहां ऐप आपको मीडिया फाइल के साथ और बिना मीडिया फाइल्स के चैट्स एक्सपोर्ट करने का ऑप्शन भी देता है.

एक बार में डिलीट कर सकते हैं मीडिया फाइल्स
WhatsApp में कुछ कॉन्टैक्ट या ग्रुप आपके फोन के स्टोरेज को बढ़ा देते हैं. ऐसे में ऐप आपको किसी खास चैट से मीडिया डिलीट करने का ऑप्शन देता है. इसके लिए आपको WhatsApp सेटिंग्स में जाकर डाटा एंड स्टोरेज यूजेज के बाद मैनेज स्टोरेज को सलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपको सभी चैट मीडिया साइज के मुताबिक ज्यादा से कम के क्रम में दिखाई देंगी. अब आप जैसे ही चैट पर क्लिक करेंगे उस ग्रुप या कॉन्टैक्ट के लिए मीडिया फाइल्स शो होंगी, इन्हें आप एक-एक कर सलेक्ट करके या फिर एक साथ सलेक्ट करके डिलीट कर सकते हैं.

फोटो का रिजॉल्यूशन नहीं होगा कम
WhatsApp पर फोटो शेयर करने के बाद ऐप उसे अपने हिसाब से रिसाइज कर देता है. इसके साथ ही फोटो की क्वालिटी खराब हो जाती है, लेकिन आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं. WhatsApp पर फोटो को डॉक्यूमेंट में सेंड कर सकते हैं. ऐसा करने पर फोटो को ओरिजनल क्वालिटी के साथ शेयर किया जा सकता है. फोटो को डाक्यूमेंट में सेंड करने के लिए चैट में अटैचमेंट में जाकर डॉक्यूमेंट पर टैप करें. अब ब्राउज डॉक्यूमेंट से आप उन फोटो को सलेक्ट सकते हैं, जिन्हें आप ओरिजनल रिजॉल्यूशन में भेजना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें

WhatsApp के ये 3 नए फीचर्स बदलेंगे आपका चैटिंग एक्सपीरिएंस, iOS और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल

WhatsApp Desktop App: WhatsApp ने लॉन्च किया बीटा प्रोग्राम, जानें इसके नए फीचर, कैसे करें डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spam Calls पर TRAI का शिकंजा, AI बताएगा कौन कर रहा स्पैम?
Spam Calls पर TRAI का शिकंजा, AI बताएगा कौन कर रहा स्पैम?
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक्टिंग से राजनीति तक में छोड़ी छाप
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
Embed widget