एक्सप्लोरर

हिंसा के बाद इंटरनेट कैसे बंद करती है सरकार, क्या इसके बिना चैट की जा सकती है?

Why Government Ban Internet: जैसे ही हिंसा होती है, सरकार का पहला कदम यही होता है कि इंटरनेट बंद कर दिया जाए, लेकिन क्या आपको पता है इंटरनेट कैसे बंद किया जाता है और इसके बिना क्या चैट की जा सकती है?

Saran Internet Banned: बिहार के सारण में चुनावी रंजिश के बाद तीन लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई है. गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसके बाद 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

आप सभी के मन में एक सवाल तो जरूर आता होगा कि सरकार हिंसा के बाद इंटरनेट कैसे बंद करती है और क्या इसके बिना चैट की जा सकती है. आइए हम आपके इन सवालों का जवाब देते हैं.

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा बार इंटरनेट बंद करने वाला देश है. इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकॉनॉमिक रिलेशन्स की रिपोर्ट में ये बात सामने आई कि साल 2012 से 2019 तक किसी न किसी वजह से भारत के अलग-अलग राज्यों में 367 बार इंटरनेट बंद किया गया था. 

सरकार क्यों बंद कराती है इंटरनेट?

अक्सर हम देखते हैं कि जब भी कोई बड़ी घटना या हिंसा होती है तो सरकार तुंरत इंटरनेट बंद करा देती है. इसके पीछे कारण यह है कि सरकार को कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका रहती है, जिसके चलते इंटरनेट को बंद कर दिया जाता है.

ऐसा इसलिए भी होता है कि किसी सांप्रदायिक या पॉलिटिकल तनाव के बीच इंटरनेट पर मौजूद मैसेजिंग ऐप या सोशल मीडिया पर तेजी से फेक न्यूज फैला दी जाती है, जिससे हिंसा फैलने का खतरा रहता है. यही वजह है कि कुछ और ज्यादा बड़ा होने की आशंका से पहले ही इंटरनेट बंद कर दिया जाता है. 

क्या है प्रक्रिया?

इंटरनेट को बंद करने का प्रोसेस काफी अलग होता है. हम सोचते होंगे कि सरकार के पास कोई बटन है, जिसे दबाने के बाद पूरा इंटरनेट बंद हो जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है. यह प्रक्रिया पूरी तरह से अलग होती है. दरअसल, सरकार इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (आईएसपी) यानी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को इंटरनेट बंद करने का आदेश देती है और इंटरनेट बंद करवा देती है.

क्या इंटरनेट के बिना की जा सकती है चैट?

वैसे तो इंटरनेट के बिना कई चीजें इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन आप ब्लूटूथ से फाइल ट्रांसफर करने के पुराने तरीके से तो अच्छे से वाकिफ होंगे. ब्लूटूथ और मोबाइल के वाईफाई और हॉटस्पॉट का इस्तेमाल कर मैसेज आगे पहुंचाया जा सकता है. इसका एक बड़ा उदाहरण हांगकांग में हुए प्रदर्शन है, जिसमें ऐसे कई ऐप्स का इस्तेमाल किया गया था जो कि मेश नेटवर्क पर बिना इंटरनेट के काम करती थी.

यह भी पढ़ें:-

Jio का जबरदस्त प्लान, हर रोज 2GB डेटा के साथ पूरे साल फ्री मिलेगा Amazon Prime Video 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget