एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy M31s भारत में 30 जुलाई को होगा लॉन्च,Realme X2 को देगा टक्कर

6000 mAh बैटरी और 64MP कैमरे के साथ नया Samsung अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Galaxy M31s को भारत में लॉन्च 30 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने घोषणा की है कि कंपनी 30 जुलाई को अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M31s को भारत में लॉन्च करेगी.नया स्मार्टफोन Galaxy M31 का उपगग्रेड वर्जन होगा. इस नए फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 6000mAh की बैटरी मिलेगी और 64MP कैमरे का सपोर्ट मिलेगा. आइये जानते हैं इस फोन के संभावित फीचर्स के बारे में.

Samsung के नए Galaxy M31s के लॉन्च की जानकारी Amazon इंडिया के जरिये सामने आई है. इस फोन के लिए Amazon की वेबसाइट एक माइक्रो साइट भी बनाई है जहां पर नए स्मार्टफोन की जानकारी मिलती है. भारत में 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे इस फोन को ऑनलाईन लॉन्च शुरू किया जाएगा.

Samsung ने इस साल फरवरी में Galaxy M31 को लॉन्च किया था, जिसे काफी पसंद किया गया. अब कंपनी इस फोन को पहले से बेहतर करके इसका Galaxy M31s वर्जन लेकर आ रही है. इस महीने की किस तारीख को यह लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी तो नहीं मिली है. लेकिन ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह फोन जुलाई महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है.

नए Galaxy M31s में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है. नया फोन Android 10 और One UI 2.0 पर काम करेगा.इसमें लगी बैटरी 15W Fast चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. आपको बता दें कि Galaxy M31 में यही फीचर्स देखने को मिलते हैं. नए फोन के डिजाइन में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले. नए Galaxy M31s की अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये से शुरू हो सकती है.

Realme X2 को देगा टक्कर

नए Galaxy M31s का मुकाबला Realme X2 से होगा. इस फोन की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है. परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया है. यह फोन 6.5 इंच के S-AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट को सपॉर्ट करता है. फोन की वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन फुल HD+ रेजॉलूशन ऑफर करती है.इसके साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 50W SuperVooC फ्लैश चार्ज टेक्नॉलजी को सपॉर्ट करती है. ऐसे में यह भारत का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला पहला स्मार्टफोन है. फोन में UFS 3.0 स्टोरेज दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा दिया गया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

यह भी पढ़ें 

पांच कैमरे वाला Redmi Note 9 भारत में हुआ लॉन्च, इस फोन से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget