एक्सप्लोरर

बैटरी-डिजाइन और प्रोसेसर... Samsung S23 सीरीज की एक-एक बात यहां जानिए, फिर बनेगा लेने का मन

1 फरवरी को सैमसंग अपने S23 सीरीज से पर्दा उठाएगी. इस सीरीज के तहत 3 स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च होंगे. जानिए मोबाइल फोन में क्या कुछ आपको मिलेगा. 

Samsung Galaxy S23 Series: कोरियन कंपनी सैमसंग 1 फरवरी को बाजार में S23 सीरीज लॉन्च करेगी. इस सीरीज को लेकर लोग उत्सुक हैं. विशेषकर इस सीरीज के टॉप एंड वैरिएंट को लेकर लोग ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा और कई बेहतरीन फीचर्स मिलने की बात कही जा रही है. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि इस स्मार्टफोन में आपको प्रोसेसर, कैमरा और डिजाइन, सब कुछ कैसा मिलेगा. सैमसंग S23 सीरीज के तहत 3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसमें पहला सैमसंग गैलेक्सी S23, दूसरा सैमसंग गैलेक्सी S23 प्लस और तीसरा सैमसंग गैलेक्सी s23 अल्ट्रा है.

डिस्प्ले

सैमसंग के इन स्मार्टफोन में आप पंच होल डिस्पले की उम्मीद कर सकते हैं. मोबाइल फोन में आपको 6.1 इंच की एमोलेड डिस्पले मिल सकती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. इस फ्लैगशिप फोन को ip68 की रेटिंग मिली हुई है. ये मोबाइल फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है.

प्रोसेसर

सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 जनरेशन 2 प्रोसेसर मिल सकता है. ये प्रोसेसर फोन को हीट-उप होने से बचाता है और मोबाइल फोन लगातार यूज करने पर भी अच्छे से काम करता है. S23 सीरीज में आपको 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. 

कैमरा

 सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 10 मेगापिक्सल का टेली फोटो कैमरा हो सकता है. टीजर के मुताबिक, सैमसंग की ये सीरीज नाइट फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगी.  इस सीरीज के टॉप एंड वैरिएंट को लेकर कहा जा रहा है कि उसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है.

बैटरी

इंटरनेट पर जो जानकारी लीक हुई है उसके मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज में 3900 एमएएच की बैटरी मिल सकती है जबकि सैमसंग के टॉप एंड वैरिएंट में ज्यादा बैटरी पावर का सपोर्ट मिल सकता है. बेस मॉडल में 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलेगी जबकि सैमसंग गैलेक्सी S23 प्लस और S23 अल्ट्रा में 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है.

7 फरवरी को लॉन्च होगा ये प्रीमियम फोन

7 फरवरी को वनप्लस भारत में वनप्लस 11 5G स्मार्टफोन को पेश करेगी. वनप्लस 11 5G की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये हो सकती है जबकि टॉप एंड वैरिएंट की कीमत 60,000 रुपये तक जा सकती है. इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इस मोबाइल फोन का सीधा मुकाबला IQOO 11 5G से होगा जो हाल ही में लांच किया गया है.

यह भी पढ़ें: Coco-Cola ला रहा अपना स्मार्टफोन, टीजर आया सामने, इस मोबाइल की तरह हो सकते हैं फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIM बंद होने के बाद कितने दिनों तक चलता है WhatsApp? जानिए सच्चाई
SIM बंद होने के बाद कितने दिनों तक चलता है WhatsApp? जानिए सच्चाई
Air Purifier की सफाई नहीं, ये Settings बढ़ाएंगी Performance
Air Purifier की सफाई नहीं, ये Settings बढ़ाएंगी Performance
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
आवाज पर भी AI का कब्जा! असली और नकली Voice में ऐसे करें फर्क
आवाज पर भी AI का कब्जा! असली और नकली Voice में ऐसे करें फर्क

वीडियोज

Mirzapur के Munna Bhaiya का Role पाने के लिए Bhuvan Arora ने दिया था Audition!
Bigg Boss 20 Episode 12 Review: Mahhi Vij का Attitude, Gullu बने नए Captain!
CBFC की नई Committee में Preity Zinta, Pankaj Tripathi और Suniel Shetty समेत 18 सदस्य
Salman Khan-Sonu Nigam Viral Video: Edited Clip ने बदला पूरा Context, Sonu ने किया खुलासा!
Bigg Boss 20 Episode 11: Gullu-Mahhi Vij में Captaincy Task को लेकर हुआ बड़ा Clash!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन अलीमा गिरफ्तार, 27 सितंबर के लॉन्ग मार्च से पहले एक्शन
इमरान खान की बहन अलीमा गिरफ्तार, 27 सितंबर के लॉन्ग मार्च से पहले एक्शन
आगराः UGC रोलबैक की मांग को लेकर प्रदर्शन, सवर्ण समाज ने यमुना एक्सप्रेसवे किया जाम
आगराः UGC रोलबैक की मांग को लेकर प्रदर्शन, सवर्ण समाज ने यमुना एक्सप्रेसवे किया जाम
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
अगर रद्द हो गया एशियन गेम्स क्रिकेट का फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड? जानें नियम
अगर रद्द हो गया एशियन गेम्स क्रिकेट का फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड? जानें नियम
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
पूर्व TMC विधायक के घर-दफ्तर पर हमला, BJP पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
पूर्व TMC विधायक के घर-दफ्तर पर हमला, BJP पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
PAK आर्मी में टॉप लेवल पर बड़ा उलटफेर, ISI में बदला भारत के खिलाफ आतंकी ऑपरेशन का बॉस
PAK आर्मी में टॉप लेवल पर बड़ा उलटफेर, ISI में बदला भारत के खिलाफ आतंकी ऑपरेशन का बॉस
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
Embed widget