एक्सप्लोरर

18,000mAh बैटरी की टेस्टिंग में लगी है सैमसंग, लेकिन रिजल्ट ने निकाल दिया पसीना, यहां जानें क्या हुआ

Samsung Silicon-Carbon Battery Test: दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग 12,000 mAh और 18,000 mAh के दो बड़े बैटरी पैक टेस्ट कर रही है, लेकिन टेस्ट के रिजल्ट उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • Samsung 12,000mAh और 18,000mAh की नई सिलिकॉन कार्बन बैटरी टेस्ट कर रही है।
  • सिलिकॉन कार्बन बैटरी कम जगह में अधिक एनर्जी स्टोर कर सकती है।
  • 12,000mAh बैटरी में स्वेलिंग और 18,000mAh में हीटिंग की समस्या आ रही है।
  • कंपनी का 20,000mAh का प्रोटोटाइप भी चार्जिंग साइकिल टेस्ट में फेल हुआ था।

Samsung Silicon-Carbon Battery Test: इन दिनों स्मार्टफोन कंपनियों के बीच अपने फोन में बड़ी से बड़ी बैटरी देने की होड़ मची है. ऑनर और रियलमी पहले ही बाजार मे 10,000mAh की बैटरी वाले फोन उतार चुकी हैं और आने वाले समय में वीवो समेत और कंपनियां भी इस आंकड़े को छूने वाली है. इसी बीच सैमसंग इस मुकाबले में सबको पछाड़ने की तैयारी कर रही है. हाल ही में लीक हुए इंटरनल डॉक्यूमेंट से पता चला है कि कंपनी 18,000mAh की बैटरी को टेस्ट कर रही है, लेकिन इसके रिजल्ट उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे हैं.

सिलिकॉन कार्बन बैटरी टेस्ट कर रही है सैमसंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग 12,000 mAh और 18,000 mAh के दो बड़े बैटरी पैक टेस्ट कर रही है. दोनों ही सिलिकॉन कार्बन बैटरी पैक हैं. कुछ दिन पहले ही जानकारी मिली थी कि अब तक सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी से दूरी बनाती आ रही सैमसंग ने अब अपना फैसला बदल लिया है. ऐसे कयास हैं कि आने वाले सालों में कंपनी की गैलेक्सी एस सीरीज में यह बैटरी दी जा सकती है. सिलिकॉन बैटरी का फायदा यह है कि यह कम स्पेस में ज्यादा एनर्जी स्टोर कर सकती है, जिससे फोन को बड़ा किए बिना उसे ज्यादा बैटरी कैपेसिटी दी जा सकती है. 

टेस्ट के रिजल्ट नहीं रहे अच्छे

दोनों ही नई बैटरियों को लेकर सैमसंग के रिजल्ट अच्छे नहीं रहे हैं. 12,000mAh के बैटरी पैक के साइज को लेकर भी कंपनी स्ट्रगल कर रही है और इसमें स्वेलिंग भी देखी गई है. दूसरी तरफ 18,000 mAh वाली बैटरी में हीट ऑब्जर्व की गई और इसका चार्जिंग मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर भी अभी तक पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है. बता दें कि सैमसंग इससे पहले 20,000 mAh का प्रोटोटाइप भी टेस्ट कर चुकी है, लेकिन भी टेस्टिंग में फेल हो गया था. इसे 1,500 चार्जिंग साइकिल के टारगेट के साथ टेस्ट किया जरा रहा था, लेकिन इसने 960 चार्जिंग साइकिल पर ही हाथ खड़े कर दिए.

ये भी पढ़ें-

Google Chrome यूजर्स पर बड़ा खतरा, सरकारी एजेंसी ने किया अलर्ट, अभी कर लें यह काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chrome-Firefox यूजर्स सावधान! डिजिटल सुरक्षा में बड़ी खामी, सरकार का अलर्ट
Chrome-Firefox यूजर्स सावधान! डिजिटल सुरक्षा में बड़ी खामी, सरकार का अलर्ट
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget