एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy XCover 7 के स्पेक्स का चला पता, रफ एंड टफ फोन में 50MP का मिलेगा कैमरा 

सैमसंग भारत में जल्द एक रफ एंड टफ स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. हाल ही में कंपनी ने ग्लोबली गैलेक्सी S24 सीरीज लॉन्च की है. नए फोन का सपोर्ट पेज लाइव हो गया है और कंपनी ने BIS सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है. 

Samsung Galaxy XCover 7: कोरियन कंपनी सैमसंग भारत में जल्द एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने हाल ही में गैलेक्सी S24 सीरीज लॉन्च की है जिसके तहत 3 महंगे फोन्स लॉन्च किये गए हैं. नए फोन को लेकर कंपनी ने भारत में सपोर्ट पेज लाइव कर दिया है, साथ ही BIS से सर्टिफिकेशन भी हासिल कर लिया है. इस बात की जानकारी gizmochina की रिपोर्ट में सामने आई है. रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी का नया फोन "SM-G556B" मॉडल नंबर से BIS की वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है. साथ ही इसे थाईलैंड और मलेशिया में भी सर्टिफिकेशन मिल चुका है. 

Galaxy X Cover 7 के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के इस फोन को IP68 वाटर रेजिस्टेंस की रेटिंग मिली है. साथ ही इसमें स्क्रीन की प्रोटक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन दिया गया है जो इस फोन को रफ एंड टफ बना देता है. Samsung Galaxy XCover 7 में आपको 6.6 इंच की एफएचडी प्लस TFT डिस्प्ले एनहांस्ड टच सेंसिटिविटी के साथ मिलेगी जिससे आप ग्लव्स में भी फोन को यूज कर पाएंगे.  

मोबाइल फोन में ऑक्टाकोर Dimensity 6100+ 6nm प्रोसेसर 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलेगा. स्टोरेज को आप 1TB तक मेमोरी कार्ड के जरिए एक्सपैंड कर सकते हैं. फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा. मोबाइल फोन में 4,050 एमएएच की बैटरी मिल सकती है. 

इसके अलावा फोन में 3.5 mm जैक, POGO पिंस और UBS-C पोर्ट मिलेगा. ये फोन सैमसंग के OneUI 6 बेस्ड एंड्राइड 14 पर काम करेगा. एडिशनल फीचर की बात करें तो इसमें कस्टमाइजेबल XCover key, बारकोड स्कैनिंग के लिए Knox Capture और डॉल्बी अट्मॉस का सपोर्ट मिलेगा.

इधर, वनप्लस 23 जनवरी को भारत में Oneplus 12 सीरीज लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज के तहत 2 स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे जिनकी कीमत 70,000 (वनप्लस 12) और 40,000 (वनप्लस 12R) रुपये हो सकती है.  

यह भी पढ़ें;

Ayodhya Ram Mandir: भक्तों की सुरक्षा के लिए इन हाई टेक गैजेट्स का किया जाएगा इस्तेमाल, AI भी करेगा मदद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget