एक्सप्लोरर

Samsung ने Galaxy Tab S6 Lite को भारत में किया लांच, इनसे होगा मुकाबला

Samsung ने Galaxy Tab S6 Lite को खास Kids और स्टूडेंट्स को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किया है. Kids के लिये इसमें कई एप्स दिए गए हैं.

नई दिल्ली: Samsung ने पूरे परिवार को ध्यान में रखते हुए टैबलेट सेगमेंट में अपना नया Galaxy Tab S6 Lite को भारत में लॉन्च किया है. नया टैब कंपनी के ही पिछले साल लांच हुए Galaxy Tab S6 का  लाइट वर्जन है. खास बात यह है कि इस टैब के साथ भी कंपनी S-Pen की सुविधा दे रही है.

Samsung ने Galaxy Tab S6 Lite को खास Kids और स्टूडेंट्स को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किया है. इसमें 10.4 इंच का डिस्प्ले लगा है. इस टैब में वर्चुअल असिस्टेंट बिक्सबी का भी सपोर्ट मिलता है, Kids के लिये  इसमें कई एप्स दिए गए हैं. वहीं कंपनी ने इस टैब के लिए नेटफ्लिक्स और स्पॉटिफाई से भी पार्टनरशिप की है.

इस टैब की बॉडी मैटेल की बनी है. इस टैब के साथ मिलने वाले S-Pen को अलग से चार्ज करने जरूरत नहीं है, यह टैब के साथ अपने आप ही चार्ज हो जाता है. S-Pen को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके इसके लिए इसका वजन सिर्फ 7.03 ग्राम है जबकि टैब का वजन 467 ग्राम है.

बेहतर साउंड के लिए इसमें AKG के डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे इसमें डॉल्बी एटमॉस 3D साउंड मिलता है. इसमें कॉलिंग और मैसेजिंग की भी सुविधा दी गई है.

Galaxy Tab S6 Lite में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है.  बात कीमत की की करें तो इसके वाई-फाई वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये है, जबकि इसके LTE वर्जन की कीमत 31,999 रुपये रखी है. कंपनी इस टैब पर कई ऑफर्स भी दे रही है.

इस टैब की खरीद पर ग्राहक 11,900 रुपये की कीमत वाला Galaxy Buds+ सिर्फ 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं. जबकि 4,999 रुपये की कीमत वाला Galaxy Tab S6 Lite बुक कवर सिर्फ 2,500 रुपये में मिलेगा. Samsung के स्टोर, अमेजन इंडिया, रिटेल स्टोर और तमाम ई-कॉमर्स साइट पर इस टैब की बिक्री 17 जून से शुरू होगी.

Galaxy Tab S6 Lite का सीधा मुकाबला हॉनर, हुवावे, एप्पल और लेनोवो जैसे ब्रांड्स से होगा. अब देखने होगा samsung के इस ने टैब को बाजार में कितनी कामयाबी मिलती है.

यह भी पढ़ें 

अगर आप भी रखते हैं ऐसे पासवर्ड तो बन सकते हैं हैकर्स का शिकार, जानें इससे कैसे बचा जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget