एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy Tab Active 5 जल्द होगा लॉन्च, लीक रेंडर्स से पता चली फीचर्स की पूरी लिस्ट

Samsung Galaxy Tab: सैमसंग कंपनी जल्द ही अपना एक नया टैबलेट मार्केट में लॉन्च करने वाली है. अगर आप एक नया टैब खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आप इस टैब के लीक रेंडर्स और फीचर्स के बारे में जान सकते हैं.

Samsung Galaxy: सैमसंग की कंपनी नए साल में अपने यूज़र्स के लिए स्मार्टफोन के साथ-साथ नया टैबलेट भी लॉन्च करने वाली है. इस नए टैब का नाम Samsung Galaxy Tab Active 5 है. सैमसंग गैलेक्सी के इस नए टैबलेट के रेंडर्स लीक हो गए हैं, जिसकी वजह से इस अपकमिंग डिवाइस की कुछ डिटेल्स का भी पता चल गया है. 

इस टैबलेट के बारे में लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसमें 8 इंच की एक बड़ी स्क्रीन दे सकती है. एमएसपॉवरयूजर की लीक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी टैब एक्टिव 5 के चारों ओर चौड़े बैजल्स हो सकते हैं. 8 इंच की डिस्प्ले वाले इस टैबलेट में नेविगेशन के लिए तीन बटन दिए जाएंगे. 

इस टैब के संभावित फीचर्स

  • इसमें 8 इंच की TFT LCD स्क्रीन दी जा सकती है.
  • डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस हो सकता है.
  • प्रोसेसर के लिए इसमें Octa-core 5nm Exynos 1380 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • यह टैब 4GB RAM और 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है.
  • 13MP बैक कैमरा, और 5MP फ्रंट कैमरा से लैस होने की संभावना
  • 5050mAh बैटरी से लैस होने की उम्मीद
  • 2 माइक्रोफोन के साथ Dolby Atoms का सपोर्ट मिलने की उम्मीद
  • कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5G, LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस हो सकता है.


Samsung Galaxy Tab Active 5 जल्द होगा लॉन्च, लीक रेंडर्स से पता चली फीचर्स की पूरी लिस्ट

इस टैब के पिछले हिस्से में रग्ड डिजाइन दिखाई दे रहा है, जिसके साथ सैमसंग की ब्रांडिंग छपी हुई है. फोटोग्राफी के लिए इस टैब के पिछले हिस्से में एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है, जिसमें 13MP का रियर कैमरा होने की उम्मीद की जा रही है. इस टैब में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 5MP का एक फ्रंट कैमरा हो सकता है.

S Pen सपोर्ट से होगा लैस

सैमसंग के कई अन्य टैबलेट की तरह इस टैबलेट की भी सबसे खास बात इसके साथ आने वाला S Pen है. एस पेन से टैब यूज़ करने का मज़ा काफी अलग होता है, और इससे यूजर्स के कई काम आसान भी हो जाता है. इस टैबलेट के रेंडर्स में एस पेन भी दिखाई दे रहा है, जिससे पता चल रहा है कि कंपनी अपने इस अपकमिंग टैब में भी एस पेन का स्पोर्ट देने वाली है.

यह भी पढ़ें: Asus ROG Phone 8 Pro: गेमर्स के लिए आई खुशखबरी, आसुस के नए गेमिंग स्मार्टफोन के रेंडर्स हुए लीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget