एक्सप्लोरर

S22 FE इन कारणों से नहीं हुआ लॉन्च! Samsung Galaxy S23 FE 5G की लॉचिंग डिटेल आई सामने

कोरियाई पब्लिकेशन डेली हंकूकी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इस साल अगस्त या सितंबर में गैलेक्सी S23 FE पेश करने वाली है.

Samsung Galaxy S23 FE : सैमसंग गैलक्सी S21 FE को भारत में सैमसंग गैलेक्सी S21 के एक संशोधित वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया था. अब बात आई सैमसंग गैलेक्सी S22 FE की, तो इस मॉडल को सैमसंग ने कुछ कारणों के चलते लॉन्च नहीं किया था, जिसमें चिप की कमी और फ्लैगशिप गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा की बढ़ती मांग शामिल है. अब खबरें सामने आ रही हैं कि दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इस साल के अंत में गैलेक्सी S23 FE को लॉन्च करने के लिए तैयार है. आइए डिटेल पर नजर डालें..

सैमसंग गैलेक्सी S23 FE कब होगा लॉन्च?

कोरियाई पब्लिकेशन डेली हंकूकी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इस साल अगस्त या सितंबर में गैलेक्सी S23 FE पेश करने वाली है. सैमसंग गैलेक्सी S23 FE के लॉन्च के साथ फैन एडिशन (FE) लाइनअप की वापसी की जाएगी. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि शायद इस साल सैमसंग गैलेक्सी A74 को जारी नहीं करेगी और इसके बजाय गैलेक्सी S23 FE की बिक्री पर ध्यान देगी. 

FE सीरीज का पहला डिवाइस

स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने गैलेक्सी S20 FE को सितंबर 2020 में FE सीरीज के पहले डिवाइस के तौर पर पेश किया था. यह गैलेक्सी S का एक लो-एंड मॉडल है. इसके बाद गैलेक्सी S21 FE को पिछले साल जनवरी में पेश किया गया था. FE सीरीज के स्मार्टफोन आमतौर पर सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के टोन्ड-डाउन फीचर्स के साथ पेश किए जाते हैं, इस वजह से इनकी कीमत कुछ हद तक कम होती है. सैमसंग गैलेक्सी S22 FE को पेश नहीं किया गया. 

सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज की कीमत

नए सैमसंग गैलेक्सी S23, गैलेक्सी S23+ और गैलेक्सी S23 अल्ट्रा को इस महीने (फरवरी 2023) की शुरुआत में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया गया था. गैलेक्सी S23 की कीमत भारत में 74,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं, गैलेक्सी S23 + और गैलेक्सी S23 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत क्रमशः 94,999 रुपये और 1,34,999 रुपये है. सीरीज में एक कस्टम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 का सपोर्ट दिया गया है. 

यह भी पढ़ें - Neal Mohan Profile: नील मोहन को यू-ट्यूब की कमान, ​​स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी​ से की है पढ़ाई ​​​

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 17 Pro Max: सिर्फ 1.27 लाख में 1.50 लाख वाला iPhone 17 Pro Max, जानें कहां मिल रही यह डील?
सिर्फ 1.27 लाख में 1.50 लाख वाला iPhone 17 Pro Max, जानें कहां मिल रही यह डील?
Android 17 का सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर! अब गलत PIN डालते ही लॉक हो जाएगा डिवाइस, जानें कैसे करेगा काम
Android 17 का सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर! अब गलत PIN डालते ही लॉक हो जाएगा डिवाइस, जानें कैसे करेगा काम
JPEG या HEIC! कौन-सा फोटो फॉर्मेट देता है DSLR जैसी क्वालिटी? 99% लोगों को आज भी नहीं पता जवाब
JPEG या HEIC! कौन-सा फोटो फॉर्मेट देता है DSLR जैसी क्वालिटी? 99% लोगों को आज भी नहीं पता जवाब
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget