एक्सप्लोरर

Galaxy S20+ और Buds+ के BTS Edition हुए लॉन्च, इस फोन से होगा मुकाबला

BTS Edition वाले Galaxy S20+ और Buds+ में BTS बैंड की थीम, वॉलपेपर और रिंगटोन जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा ग्राहकों के लिए इन डिवाइस के बॉक्स में स्टिकर्स और फोटो कार्ड भी ऑफर किये जा रहे हैं.

नई दिल्ली: Samsung अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S20+ का BTS Edition और Buds+ BTS Edition भारत में लॉन्च किये हैं, इन दोनों डिवाइसेस को पर्पल कलर में पेश किया है, साथ ही इनके बॉक्स पर भी BTS Edition का logo देखने को मिलेगा. ग्राहक Galaxy S20+ और Buds+ BTS Edition को एक जुलाई से प्री-बुक कर सकते हैं. आइये जानते हैं क्या कुछ नया और खास है इनमें.

Galaxy S20+ BTS Edition की कीमत 

Samsung ने नए Galaxy S20+ BTS Edition की कीमत 87,999 रुपये रखी है. जबकि Buds+ BTS Edition की कीमत 14,990 रुपये रखी है. इसके अलावा Galaxy S20 अल्ट्रा के क्लाउड व्हाइट कलर वेरिएंट को 97,999 रुपये में उतारा है. Galaxy S20+ BTS Edition और Galaxy S20 की प्री-बुकिंग आज से (1 जुलाई) जुलाई से शुरू हो गई है और यह 9 जुलाई तक ही चलेगी, ऐसे में अगर आप इस डिवाइस को खरीदने की सोच रहे हैं जल्दी करें.

Galaxy S20+ BTS Edition, Galaxy S20 अल्ट्रा और Buds+ईयरफोन के क्लाउड व्हाइट कलर वेरिएंट को कंपनी के आधिकारिक स्टोर और वेबसाइट से खरीद सकते हैं. 10 जुलाई से इन डिवाइस की बिक्री शुरू होगी.

जानकारी के लिए बता दें कि BTS Edition वाले डिवाइस में BTS बैंड की थीम, वॉलपेपर और रिंगटोन जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा ग्राहकों के लिए इन डिवाइस के बॉक्स में स्टिकर्स और फोटो कार्ड भी ऑफर किये जा रहे हैं. खास बात यह है कि इनके फीचर्स वही हैं जो मौजूदा Galaxy S20+ में देखने को मिलते हैं.

इनसे होगा मुकाबला

Galaxy S20+ BTS Edition के लिए फ़िलहाल ऐसा कोई स्मार्टफोन बाजार में तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके नॉर्मल मॉडल का मुकाबला OnePlus 8 Pro से होगा. भारत में OnePlus 8 Pro की कीमत 54999 रुपये (8GB+128GB) और 59999 रुपये (12GB+256GB) है. इस फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले लगा है. फोटोग्राफी के लिए क्वॉड कैमरा सेटअप (48+48+8+5MP) दिया है. फोन में 4,510mAh की बैटरी दी गई है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर और X55 5G चिपसेट दिया है.

 यह भी पढ़ें

सेल में Redmi Note 9 Pro Max पर मिल रहा शानदार ऑफर, Honor 9A से होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget