एक्सप्लोरर

Samsung का बजट स्मार्टफोन मिल रहा है स्पेशल कीमत पर, जाने इसके फीचर्स

कुछ समय पहले स्मार्टफोन्स पर GST दर 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दी गई थी, जिसकी वजह से स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने सभी स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा कर दिया था.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी samsung अपने बजट स्मार्टफोन Galaxy M21 को अब स्पेशल कीमत पर बेच रही है. इस बात की जानकारी कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के जरिये दी है. इस फ़ोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बड़ी 6000mAh की बैटरी है. यह फ़ोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है.

स्पेशल कीमत

samsung ने अपने बजट स्मार्टफोन Galaxy M21 को स्पेशल कीमत में पेश किया है. कंपनी ने इस फोन के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 12699 रुपये रखी है, जबकि इसके 6GB+128GB वेरिएंट कीमत 14999 रुपये है. आप यह फोन Amazon इंडिया, रिटेल स्टोर्स और  Samsung.com पर जाकर खरीद सकते हैं.

  • Galaxy M21 के 4+64 GB वेरिएंट की कीमत 13199 रुपये (ऑफ लाइन स्टोर्स की कीमतें)
  • Galaxy M21 के 6+128 GB वेरिएंट की कीमत 15499 रुपये (ऑफ लाइन स्टोर्स की कीमतें)

पुरानी कीमत

Galaxy M21 को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था. उस समय इस फोन के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 13499 रुपये रखी गई थी, जबकि इसके 6GB+128GB वेरिएंट कीमत  15499 रुपये रखी गई थी.

कुछ समय पहले स्मार्टफोन्स पर GST दर 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दी गई थी, जिसकी वजह से स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने सभी स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा कर दिया. हालांकि Samsung ने अपने ग्राहकों को फायदा देने के लिए Galaxy M21 कीमत में कटौती कर दी है, जिसमें सीधा फायदा ग्राहकों को होगा.

बात फीचर्स की करें तो नए Samsung Galaxy M21 में 6.4 फुल एचडी प्लस इनफिनिटी-यू sAMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है. डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा मिलती है. यह डिस्प्ले शानदार ब्राइटनेस और रिच कलर्स के साथ आता है जिसकी वजह से इस पर विडियो, गेम्स और फोटो देखते समय बेहतर अनुभव होता है.

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का मिलेगा जबकि 8 मेगापिक्लस का दूसरा सेंसर और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है. जबकि सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है. फोटोग्राफी लवर्स के लिए यह फ़ोन एक अच्छा ऑप्शन साबित होता है.

परफॉरमेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर दिया है. जबकि पावर के लिए फोन में 6000 mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर काम करता है. इस फ़ोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बैटरी है. जोकि फुल चार्ज पर दो दिन (स्टैण्डर्ड यूज) आराम से चलती है.

यह भी पढ़ें  

सावधान: OnePlus 8 Pro में आई बड़ी खराबी, खरीदने से पहले जान लीजिये 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
Diwali 2026: लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
Ai+ Smartphone Price Hike: Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें
Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget