एक्सप्लोरर

सैमसंग ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत, स्पेक्स और ऑफर्स, सबकुछ इधर जानिए

सैमसंग ने एक सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है. मोबाइल फोन 2 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है जिसे आप 30 मार्च के बाद खरीद पाएंगे.

Samsung Galaxy F14 5G Launched: कोरियन कंपनी सैमसंग ने एक बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. स्मार्टफोन को कंपनी ने दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है जिसकी बिक्री 30 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. आप स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से आर्डर कर पाएंगे. कंपनी ने Samsung Galaxy F14 5G स्मार्टफोन को 6000 एमएएच की बैटरी, 6.6 इंच डिस्प्ले और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है.

इतनी है कीमत 

Samsung Galaxy F14 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने 4/128GB और 6/128GB में लॉन्च किया है. मोबाइल फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 14,490 रुपये है जबकि टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 15,990 रुपये है. हालांकि कंपनी ग्राहकों को मोबाइल फोन पर कुछ डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है. ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. डिस्काउंट मिलने के बाद बेस वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 14,490 रुपये हो जाती है. मोबाइल फोन को ग्राहक ब्लैक, ग्रीन और पर्पल कलर में खरीद सकते हैं.

स्पेक्स 

बजट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 6.6 इंच फुल एचडी प्लस डिस्पले मिलती है जो 90hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए मोबाइल फोन के रियर साइड पर डुएल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर है. फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है. स्मार्टफोन में 6000 एमएएच की बैटरी 25 वॉट की चार्जिंग के साथ आती है.

सबसे जरूरी बात

बता दें, सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको पावर एडेप्टर नहीं मिलेगा. मोबाइल फोन के लिए आपको बाजार से 25 वॉट का यूएसबी-सी पोर्ट वाला चार्जर अलग से खरीदना होगा जिसकी कीमत 1,149 रुपये है.

4 अप्रैल को लॉन्च होगा OnePlus Nord CE 3 Lite 5G 

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस 4 अप्रैल को अपना अफॉर्डेबल फोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को बाजार में लॉन्च कर सकती है. स्मार्टफोन में आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6.7 इंच एफएचडी प्लस डिस्पले, 8GB रैम और 5000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है.

यह भी पढें: आज गूगल पर दिख रहा दुनिया की सबसे फास्टेस्ट महिला का Doodle... जानने लायक है इनकी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget