एक्सप्लोरर

कम कीमत में 80 हजार वाले गैलेक्सी S23 जैसा लुक... इस दिन शुरू होगी Galaxy A54 और A34 की सेल

Samsung Galaxy A54 और Galaxy A34 दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. हालांकि, कैमरे के मेगापिक्सल में अंतर है. इसके अलावा, दोनों फोन में 5,000mAh की बैटरी है.

Samsung Smartphone : कम कीमत में प्रीमियम फील और शानदार फीचर्स मिल जाएं तो बात ही बन जाए. कुछ ऐसा ही लुक और फीचर्स के साथ कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी A54 और गैलेक्सी A34 को लॉन्च किया है. अब इन दोनों फोन की सेल 28 मार्च 2023 से शुरू होने वाली है. फोन को 16 मार्च को लॉन्च किया गया था. ये दोनों फोन फ्लैगशिप गैलेक्सी S23 के लुक के साथ आते हैं. कंपनी ने गैलेक्सी A34 और गैलेक्सी ए दोनों में 5,000 mAh की बड़ी बैटरी दी है. लुक भले ही 80 हजार वाले फोन जैसा है, लेकिन इसकी कीमत भारत में 40,000 रुपये से भी कम है. आइए दोनों फोन की डिटेल जानते हैं.

Samsung Galaxy A54 और Galaxy A34: भारत में कीमत

सैमसंग गैलेक्सी A54 के 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 8GB + 256GB की कीमत 40,999 रुपये है. गैलेक्सी A34 के 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 30,999 से शुरू होती है. इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है. दोनों डिवाइस 28 मार्च को सैमसंग एक्सक्लूसिव और पार्टनर स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे.

Samsung Galaxy A54 और Galaxy A34: स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के गैलेक्सी A54 में Exynos 1380 चिपसेट, फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच की sAMOLED डिस्प्ले है. वहीं, गैलेक्सी A34 स्मार्टफोन में समान डिस्प्ले स्पेक्स के साथ थोड़ी छोटी 6.4-इंच की sAMOLED डिस्प्ले है, लेकिन इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 चिपसेट है. दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. हालांकि, कैमरे के मेगापिक्सल में अंतर है. इसके अलावा, दोनों फोन में 5,000mAh की बैटरी है और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. 

iPhone 13 पर डिस्काउंट

iPhone 13 को फ्लिपकार्ट पर 62,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इस तरह फोन पर 6,901 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. फोन पर 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है. इसके साथ ही, HDFC और SBI बैंक पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट का भी है. अगर आप सभी ऑफर्स के साथ आईफोन को खरीद लेते हैं तो यह आपको महज 30,999 रुपये मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें - अब डेस्कटॉप पर कर सकेंगे WhatsApp वीडियो या ऑडियो कॉल, लेकिन तरीका ये होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget