एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन हुआ सस्ता, Realme के इस फोन को देता है चुनौती

Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन को खरीदना अब सस्ता हो गया है. कंपनी ने इस फोन की कीमत 2 हजार रुपये तक कम कर दिए हैं.

नई दिल्ली: Samsung ने अपने Galaxy A21s स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है. अब यह स्मार्टफोन 2000 रुपए सस्ता हो गया है.  A सीरिज में यह कंपनी का काफी बेहतर स्मार्टफोन है.  इस फोन में शानदार कैमरा और 5000mAh की बैटरी लगी है. आइये जानते हैं इसकी नई कीमत और फीचर्स के बारे में.

Samsung Galaxy A21s की नई कीमत और फीचर्स

Galaxy A21s में दो वेरियंट मिलते हैं. इसके 4GB+64GB स्टोरेज वेरियंट  की कीमत 1500 रुपये कम हो गई है जिसके बाद अब इसे 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा इसके 6GB +64 GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट  की कीमत में 2000 रुपये कम कर दिए गए हैं, जिसके बाद इस वेरियंट को 16,499 रुपये में खरीद सकते हैं. नई कीमतें कंपनी की वेबसाइट पर अपडेट कर दिए गए हैं.

Samsung Galaxy A21s  में 6.5 इंच का एचडी प्लस पंच-होल डिस्प्ले दिया है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर मिलेगा. यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. पावर के लिए फोन में 5,000 mAh की बैटरी लगी है जोकि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ सपोर्ट से लैस है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, 3.5mm  हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-C जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं.

फोटोग्राफी के लिए Samsung ने नए Galaxy A21s  के रियर में क्वाड कैमरा कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 MP +8 MP 2 MP+ और 2 MP का मैक्रो लेंस शामिल किये हैं. इसके अलावा इस फोन में फ्रंट में 13 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. विडियो मेकिंग के लिए भी यह एक अच्छा फोन साबित हो सकता है.

Realme X2 से है मुकाबला

Samsung Galaxy A21s  का मुकाबला Realme X2 से होगा. इस फोन की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है. परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया है. यह फोन 6.5 इंच के S-AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट को सपॉर्ट करता है. फोन की वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन फुल HD+ रेजॉलूशन ऑफर करती है. इसके साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W SuperVooC फ्लैश चार्ज टेक्नॉलजी को सपॉर्ट करती है. ऐसे में यह भारत का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला पहला स्मार्टफोन है. फोन में UFS 3.0 स्टोरेज दिया गया है.फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा दिया गया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

यह भी पढ़ें

Samsung Galaxy M51 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, Oppo से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

Embed widget