एक्सप्लोरर

इतना सस्ता हुआ Samsung का Galaxy A21s स्मार्टफोन, Realme X2 को देता है टक्कर

Samsung का Galaxy A21s स्मार्टफोन अब सस्ता हो गया है, वैसे हाल ही में कंपनी ने इसे लॉन्च किया था.

नई दिल्ली: Samsung ने कुछ समय पहले ही अपना नया Galaxy A21s को भारत में लॉन्च किया था. लॉन्च के समय Galaxy A21s के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये और इसके 6 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये रखी थी. लेकिन अब इसकी कीमत में एक हजार रुपये की कटौती कर दी गई है. कंपनी की वेबसाइट पर भी नई कीमतें आ चुकी है. हालांकि इस फोन का 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट पुरानी कीमत यानी 16,499 रुपये में ही बेचा जा रहा है.

Galaxy A21s के 6 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट को अब 17,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि पहले यह स्मार्टफोन 18,499 रुपये की कीमत में मिल रहा था. यह फोन ब्लैक, व्हाइट, ब्लू कलर ऑप्शन में मिलता है. आप इस फोन को कंपनी की वेबसाइट, स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Samsung ने नए Galaxy A21s  के रियर में क्वाड कैमरा कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 MP +8 MP 2 MP+ और 2 MP का मैक्रो लेंस शामिल किये हैं. इसके अलावा इस फोन में फ्रंट में 13 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. विडियो मेकिंग के लिए भी यह एक अच्छा फोन साबित हो सकता है.

स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A21s  में 6.5 इंच का एचडी प्लस पंच-होल डिस्प्ले दिया है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर मिलेगा. यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. पावर के लिए फोन में 5,000 mAh की बैटरी लगी है जोकि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ सपोर्ट से लैस है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, 3.5mm  हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-C जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं.

Realme X2 से होगा मुकाबला

नए Galaxy A21s  का मुकाबला Realme X2 से होगा. इस फोन की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है. परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया है. यह फोन 6.5 इंच के S-AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट को सपॉर्ट करता है. फोन की वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन फुल HD+ रेजॉलूशन ऑफर करती है. इसके साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W SuperVooC फ्लैश चार्ज टेक्नॉलजी को सपॉर्ट करती है. ऐसे में यह भारत का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला पहला स्मार्टफोन है. फोन में UFS 3.0 स्टोरेज दिया गया है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा दिया गया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

यह भी पढ़ें 

BSNL के नए ब्रॉडबैंड प्लान में रोजाना मिलेगा 22GB डेटा, Airtel को मिलेगी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget