एक्सप्लोरर

New 5G Phone Launch: जल्द लॉन्च हो सकता है Samsung का यह धांसू 5G Smartphone, कम दाम में मिलेंगे फीचर्स तमाम

New 5G Phone: Samsung जल्द ही भारत में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A13 5G लॉन्च कर सकता है. इस फोन का दाम बहुत ज्यादा नहीं होगा.

Samsung New 5G Phone: अगर आप कम दाम में अच्छा 5जी स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ दिन इंतजार करना चाहिए. भारत के स्मार्टफोन बाजार में दूसरा स्थान रखने वाला Samsung (सैमसंग) जल्द ही भारत में अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A13 5G को लॉन्च कर सकती है. बताया जा रहा है कि इस फोन में कई फीचर्स मिलेंगे और यह दाम में भी बहुत महंगा नहीं होगा. हालांकि कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. पर पिछले दिनों एक स्मार्टफोन लिस्टिंग में इसे देखा गया. आइए डालते हैं इस फोन के फीचर्स पर नजर.

कैसा होगा डिस्प्ले          

FCC लिस्टिंग और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में डाइमेंसिटी चिप सेट हो सकता है. इसकी स्क्रीन 6.48 इंच IPS LCD डिस्प्ले वाली हो सकती है. स्क्रीन में आपको फुल HD+ रिजॉल्यूशन मिल सकता है. फोन में फिंगर प्रिंट स्कैनर भी होगा.

3 सेंसर वाला होगा कैमरा

Galaxy A13 5G में रीयर कैमरे में 3 सेंसर होने की चर्चा है. इसमें से मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का, डेप्थ सेंसर 2 मेगापिक्सल का और मैक्रो सेंसर 2 मेगापिक्सल का हो सकता है. सेल्फी के शौकीनों का भी इसमें ध्यान रखा गया है. फोन में आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है.

बैटरी और स्टोरेज क्षमता

FCC लिस्टिंग में जो बात निकलकर सामने आई उसके हिसाब से इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी. फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 15W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम कर सकता है. विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के तीन वैरिएंट में उतर सकता है. कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अभी कुछ जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि भारत में यह फोन करीब 18 हजार रुपये का हो सकता है और इसे नवंबर के अंत में यहां लॉन्च किया जा सकता है.

इनसे होगा मुकाबला

अगर यह फोन भारतीय बाजार में उतरता है तो इसका मुकाबला Moto G71, Realme 8i, Oppo A53S, Redmi note 10T, Mi 10i  और Vivo Y72 जैसे 5जी फोन से होगा. ये सभी स्मार्टफोन 15 से 20 हजार रुपये की रेंज में आते हैं.

ये भी पढ़ें

iPhone New Features: अब आपके फोन स्क्रीन पर कोई नहीं कर सकेगा ताक-झांक, Apple कर रहा Privacy Eyewear पर काम

New 5G SmartPhone Launch: इस महीने लॉन्च हो सकता है Moto G71 5G फोन, 50MP कैमरे के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget