एक्सप्लोरर

AI Chatbot: खुद के AI चैटबॉट पर काम कर रही दुनिया की ये सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी, क्यों? 

Chatgpt Like AI Chatbot: दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनी अपने खुद के AI चैटबॉट पर काम कर रही है. लेकिन कंपनी को इसकी जरूरत क्यों पड़ी वो हम आपको बताने वाले हैं.

Samsung: यूं तो बाजार में कई स्मार्टफोन कंपनियां मौजूद हैं लेकिन कुछ चुनिंदा ब्रांड ऐसे हैं जिनके नाम लोगों की जुबान पर फिट हैं. दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी सैमसंग के स्मार्टफोन दुनिया भर में सबसे ज्यादा खरीदे और बेचे जाते हैं. मोबाइल इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ये कंपनी हर साल करोड़ों का कारोबार करती है. फरवरी में सैमसंग ने ग्लोबली Samsung Galaxy S23 Series लॉन्च की थी. इस बीच कंपनी को लेकर ये खबर सामने है कि सैमसंग अपने खुद के AI चैटबॉट पर काम कर रहा है. लेकिन कंपनी को आखिर चैटबॉट की जरूरत क्यों पड़ी वो हम आपको बताएंगे. 

इस वजह से खुद के चैटबॉट पर काम कर रही सैमसंग 

द इकोनॉमिस्ट कोरिया के मुताबिक, सैमसंग के कोरिया बेस्ड सेमीकंडक्टर बिजनेस से जुड़े कुछ कर्मचारियों ने कंपनी की जानकारी चैट जीपीटी पर लीक कर दी थी. यानी ये कर्मचारी कोडिंग के लिए कंपनी का डाटा चैट जीपीटी पर डालते थे और वहां से मदद लेकर कई तरह के काम करते थे. जब सैमसंग एग्जीक्यूटिव को ये बात पता लगी तो उन्होंने फौरन चैट जीपीटी को बैन कर दिया और कर्मचारियों को वार्निंग देते हुए कहा कि चैट जीपीटी का इस्तेमाल न करें क्योकि ये डेटा को स्टोर करता है जो कंपनी के लिए भविष्य में मुश्किलें पैदा कर सकता है. बता दें, चैट जीपीटी की कंपनी ओपन एआई खुद ये बात कह चुकी है कि चैटबॉट में अपना सेंसेटिव डाटा न डालें क्योंकि कंपनी के पास ऐसा कोई एल्गोरिदम नहीं है जिससे वह डाटा को क्लियर कर पाए. यानी आपकी कुछ हिस्ट्री को कंपनी डिलीट नहीं कर सकती है.

AI चैटबॉट को लेकर हुई मीटिंग

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि सैमसंग ने पिछले महीने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक मीटिंग की थी. मीटिंग का टॉपिक "The emergence of ChatGPT, द फ्यूचर क्रीटेड बाय जनरेटिव AI था. इस मीटिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और भविष्य में ये कैसे कंपनी के लिए मददगार साबित हो सकता है इस बारे में चर्चा की गई. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं है कि कंपनी अपने AI टूल पर काम कर रही है या नहीं. कहा जा रहा है कि सैमसंग AI चैटबॉट को सिर्फ कंपनी के इंटरनल यूज के लिए बनाएगा ताकि कोडिंग इत्यादि चीजों में मदद मिल सके. 

सैमसंग के पास पहले से मौजूद है एक AI टूल

बता दें, सैमसंग के स्मार्टफोन में पहले से ही Bixby AI नाम की सर्विस मिलती है जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट और आईफोन में सिरी की तरह ही है.

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ भारत में बना Lava Blaze 2, 11GB रैम के साथ मिलेगा एकदम स्मूथ एक्सपीरियंस, कीमत सिर्फ इतनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?
iPhone duo का स्टॉक एक घंटे में खत्म, आज बुक करेंगे तो जनवरी में मिलेगा
iPhone duo का स्टॉक एक घंटे में खत्म, आज बुक करेंगे तो जनवरी में मिलेगा
एक साथ कितने iPhone खरीद सकते हैं? Apple ने सभी मॉडल पर लगाई लिमिट
एक साथ कितने iPhone खरीद सकते हैं? Apple ने सभी मॉडल पर लगाई लिमिट
बिना इस्तेमाल खत्म हो रही फोन की बैटरी, चेक करें ये चीजें
बिना इस्तेमाल खत्म हो रही फोन की बैटरी, चेक करें ये चीजें

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget