एक्सप्लोरर

Sam Altman की बड़ी घोषणा! अब मुफ्त में बनेगी Studio Ghibli जैसी जादुई तस्वीरें! जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

इंटरनेट पर Studio Ghibli की तस्वीरों खूब वायरल हो रही हैं. लोगों के बीच बढ़ते हुए क्रेज को देखते हुए OpenAI के CEO Sam Altman ने घोषणा की है कि अब यह फीचर फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है.

Sam Altman on Ghibli: इस हफ्ते इंटरनेट पर Studio Ghibli की तस्वीरों खूब वायरल हो रही हैं. लोगों के बीच बढ़ते हुए क्रेज को देखते हुए OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने घोषणा की है कि अब यह फीचर फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है. बता दें कि पहले यह सुविधा केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए ही मौजूद था लेकिन सैम ऑल्टमैन ने इसे अब सभी यूजर्स के लिए लागू कर दिया है जिसका मतलब है कि अब फ्री में घिबली फोटोज को बनाया जा सकता है.

X पर पोस्ट कर दी जानकारी

सैम ऑल्टमैन ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, "ChatGPT इमेज जेनरेशन अब सभी मुफ्त यूजर्स के लिए उपलब्ध है." 26 मार्च को लॉन्च होने के बाद से यह फीचर तेजी से चर्चा में आया है. सेलिब्रिटी, राजनेता और राजनीतिक दल तक इस फीचर का उपयोग कर Studio Ghibli की अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं.

कैसे बनाएं Studio Ghibli फोटो

अगर आप भी Studio Ghibli की जादुई फोटो बनाना चाहते हैं तो ChatGPT आपकी मदद कर सकता है. आइए आपको बताते हैं स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस.

  • सबसे पहले यह तय करें कि आप क्या बनाना चाहते हैं. उदाहरण के लिए - एक लड़की जो जंगल में घूम रही हो, आकाश में उड़ता हुआ किला, या ट्रेन स्टेशन पर आ रही है.
  • इसके बाद अपने प्रॉम्प्ट में ऐसे शब्दों का प्रयोग करें जैसे "Studio Ghibli स्टाइल", "हाथ से बनाई गई कला", "सॉफ्ट लाइट", और "काल्पनिक वातावरण". इससे AI को फोटो बनाने में मदद मिलती है.
  • इसके बाद फोटो को और आकर्षक बनाने के लिए कुछ जरूरी चीजों को ऐड करें जैसे चमकते हुए आत्माएं या सुनहरी रोशनी.
  • अपना प्रॉम्प्ट टाइप करें और ChatGPT से Ghibli-स्टाइल में छवि बनाने के लिए कहें. उदाहरण के लिए "Studio Ghibli स्टाइल: लाल बैग के साथ एक लड़की जो धूप से भरे जंगल में चल रही है और उसके चारों ओर चमकती आत्माएं हैं. हल्के पेस्टल रंग, गर्म और जादुई वातावरण."
  • यदि आपको मनचाही छवि नहीं मिली तो आप अपने प्रॉम्प्ट में बदलाव भी कर सकते हैं. जब छवि आपकी पसंद के अनुसार बन जाए तो उसे सेव करें. इसे वॉलपेपर के रूप में इस्तेमाल करें, दोस्तों के साथ साझा करें या अपनी खुद की Ghibli-बेस्ड कहानी को साझा करें.

क्या है Studio Ghibli?

Studio Ghibli को 1985 में हायाओ मियाज़ाकी, इसाओ ताकाहाता और तोशियो सुजुकी ने स्थापित किया था. यह जापान का एक प्रतिष्ठित एनीमेशन स्टूडियो है. यह अपनी हाथ से बनी एनीमेशन कला को दर्शाता है. "Ghibli" नाम एक लिबियाई अरबी शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है गर्म रेगिस्तानी हवा.

यह भी पढ़ें:

आ गया iOS 18.4 अपडेट! भारत में पहली बार मिले ऐसे Apple Intelligence फीचर्स, जानें कैसे करें इंस्टॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

QR Code Generation: क्या घर में बना सकते हैं क्यूआर कोड, इसमें किस तकनीक का होता है इस्तेमाल?
क्या घर में बना सकते हैं क्यूआर कोड, इसमें किस तकनीक का होता है इस्तेमाल?
WhatsApp New Feature : बिना Gallery खोले भेज सकेंगे फोटो-वीडियो, WhatsApp में आ रहा नया फीचर
बिना Gallery खोले भेज सकेंगे फोटो-वीडियो, WhatsApp में आ रहा नया फीचर
Motorola Signature 27 Launch : 120Hz LTPO डिस्प्ले और Android 17, आज लॉन्च होगा Motorola का प्रीमियम फोन
120Hz LTPO डिस्प्ले और Android 17, आज लॉन्च होगा Motorola का प्रीमियम फोन
Phone Safety Tips: रात में सोते समय फोन को कहां रखना चाहिए? जान लीजिए काम की बात
रात में सोते समय फोन को कहां रखना चाहिए? जान लीजिए काम की बात

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget