एक्सप्लोरर

QR Code Generation: क्या घर में बना सकते हैं क्यूआर कोड, इसमें किस तकनीक का होता है इस्तेमाल?

QR Code Generation: दिनभर में दर्जनों बार फोन से क्यूआर कोड स्कैन करते हैं. पर क्या कभी सोचा है कि इसके पीछे कौन सी तकनीक काम करती है? क्या इसे बआप खुद घर बैठे इसे तैयार कर सकते हैं? जान लें पूरी खबर.

QR Code Generation: आजकल सब्जी के ठेले से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल्स तक हर जगह पेमेंट के लिए आपको क्यूआर कोड लगा हुआ दिखाई देत है. लोग फोन निकालते हैं स्कैन करते हैं और दो सेकंड में पेमेंट हो जाता है. इतना ही नहीं अब कई दुकानों पर मेन्यू के लिए भी क्यू आर कोड बनवा लेते हैं तो वहीं कुछ जानकारी शेयर करनी हो कोई फार्म भरवाना हो उसके लिए भी क्यूआर कोड बन जाता है. अक्सर लोगों को लगता है कि इसे बनाने के लिए किसी साॅफ्टवेयर या अच्छी कोडिंग की जरूरत पड़ती होगी. 

लेकिन इसे बनाना उतना ही आसान है जितना सोशल मीडिया पर कोई फोटो अपलोड करना. आप अपने घर पर बैठकर महज एक मिनट में अपना खुद का क्यूआर कोड तैयार कर सकते हैं. चाहे आपको अपने घर के वाई-फाई का पासवर्ड दोस्तों से शेयर करना हो, अपनी दुकान का डिजिटल कार्ड बनाना हो या किसी इवेंट का लोकेशन लिंक भेजना हो, आप बिना एक रुपया खर्च किए इसे खुद बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कैसे बनता है क्यूआर कोड.

ऐसे तैयार करें अपना खुद का क्यूआर कोड

घर पर अपना क्यूआर कोड बनाने के लिए आपको इंटरनेट पर ढेर सारी फ्री वेबसाइट्स और ऐप्स मिल जाएंगी. जैसे कैनवा, क्यूआर कोड मंकी या गूगल क्रोम का इन-बिल्ट फीचर. सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर के ब्राउजर में इनमें से कोई भी फ्री क्यूआर जनरेटर वेबसाइट खोलें. वहां आपको अलग-अलग ऑप्शन मिलेंगे कि आप कोड में क्या छुपाना चाहते है जैसे कोई वेबसाइट लिंक, अपना फोन नंबर, प्लेन टेक्स्ट, या वाई-फाई डिटेल्स. 

अपना मनपसंद ऑप्शन चुनें और नीचे दिए गए बॉक्स में वह जानकारी भर दें. आजकल तो आप इस बोरिंग से दिखने वाले ब्लैक एंड व्हाइट डिब्बे को रंगीन भी बना सकते हैं और इसके बीच में अपनी कंपनी का लोगो या अपनी फोटो भी लगा सकते हैं. बस Generate बटन पर क्लिक करें और आपका कोड तैयार है. इसे PNG या PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और जहां चाहें प्रिंट करके चिपका दें. 


QR Code Generation: क्या घर में बना सकते हैं क्यूआर कोड, इसमें किस तकनीक का होता है इस्तेमाल?

कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी? 

कई बार लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर यह डाॅट्स काम कैसे करते हैं. तो आपको बता दें क्यूआर का पूरा नाम क्विक रिस्पॉन्स है जिसे 1994 में जापान की एक कंपनी ने गाड़ियों के पार्ट्स ट्रैक करने के लिए बनाया था. यह मैट्रिक्स बारकोड तकनीक पर काम करता है. पहले जो लाइन वाले बारकोड आते थे उनमें सिर्फ एक तरफ हॉरिजॉन्टल डेटा स्टोर होता था, इसलिए उनमें बहुत कम जानकारी आ पाती थी. 

लेकिन क्यूआर कोड टू-डायमेंशनल यानी 2D होता हैय यानी इसमें आड़ी और खड़ी दोनों लाइनों में डेटा भरा जाता है. कंप्यूटर हमारी भाषा नहीं समझता, ह सिर्फ बाइनरी कोड यानी 0 और 1 की भाषा जानता है. क्यूआर कोड के अंदर मौजूद हर काला डॉट 1 का काम करता है और सफेद खाली जगह 0 का. जब आप कोई लिंक डालते हैं तो जनरेटर उसे इसी जीरो और एक के पैटर्न में बदलकर उन बारीक चौकोर डॉट्स के रूप में सजा देता है.


QR Code Generation: क्या घर में बना सकते हैं क्यूआर कोड, इसमें किस तकनीक का होता है इस्तेमाल?

यह भी पढ़ें: Deleted Photos: रीसेट के बाद भी वापस आ जाती हैं डिलीट हुई फोटोज, जानें क्यों

कैसे काम करता है स्कैनर?

आपने ध्यान दिया होगा कि हर क्यूआर कोड के तीन कोनों पर बड़े-बड़े चौकोर डिब्बे बने होते हैं. इन्हें पोजीशन मार्कर्स कहते हैं. यह आपके फोन के कैमरे को बताते हैं कि कोड सीधा है या उल्टा, जिससे आप फोन टेढ़ा करके भी स्कैन करें तो वह तुरंत पकड़ लेता है. इसके अलावा इसमें एक बहुत ही कमाल की टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होती है जिसे रीड-सोलोमन एरर करेक्शन कहते हैं. इसी तकनीक की वजह से अगर आपका क्यूआर कोड थोड़ा फट जाए. 

उस पर चाय गिर जाए या धूल जम जाए तब भी स्कैनर उसे आसानी से पढ़ लेता है. यह तकनीक कोड के अंदर डेटा की एक बैकअप कॉपी जैसी बना देती है जिससे 30 प्रतिशत तक कोड खराब होने पर भी डेटा सेफ रहता है. हालांकि घर पर कोड बनाते वक्त हमेशा ध्यान रखें कि अगर आप उसे लंबे समय के लिए प्रिंट कर रहे हैं. तो स्टैटिक कोड ही चुनें जो कभी एक्सपायर नहीं होता.

यह भी पढ़ें: Fake Website: स्कैमर्स ने बना दी सुप्रीम कोर्ट की नकली वेबसाइट, कैसे करें असली-नकली की पहचान?

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp New Feature : बिना Gallery खोले भेज सकेंगे फोटो-वीडियो, WhatsApp में आ रहा नया फीचर
बिना Gallery खोले भेज सकेंगे फोटो-वीडियो, WhatsApp में आ रहा नया फीचर
Motorola Signature 27 Launch : 120Hz LTPO डिस्प्ले और Android 17, आज लॉन्च होगा Motorola का प्रीमियम फोन
120Hz LTPO डिस्प्ले और Android 17, आज लॉन्च होगा Motorola का प्रीमियम फोन
Phone Safety Tips: रात में सोते समय फोन को कहां रखना चाहिए? जान लीजिए काम की बात
रात में सोते समय फोन को कहां रखना चाहिए? जान लीजिए काम की बात
Email Hacked: क्या आपका ईमेल हो चुका है हैक? इस तरीके से करें पता
क्या आपका ईमेल हो चुका है हैक? इस तरीके से करें पता
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget