एक्सप्लोरर

आ गया iOS 18.4 अपडेट! भारत में पहली बार मिले ऐसे Apple Intelligence फीचर्स, जानें कैसे करें इंस्टॉल

iOS 18.4 Update: Apple ने आखिरकार iOS 18.4 अपडेट को लॉन्च कर दिया है. इस नए अपडेट के साथ Apple Intelligence के कई फीचर्स अब भारत में भी उपलब्ध हो गए हैं.

iOS 18.4 Update: Apple ने आखिरकार iOS 18.4 अपडेट को लॉन्च कर दिया है. इस नए अपडेट के साथ Apple Intelligence के कई फीचर्स अब भारत में भी उपलब्ध हो गए हैं. इन फीचर्स में राइटिंग टूल्स, क्लीनअप टूल, विजुअल इंटेलिजेंस और कई अन्य AI फीचर्स शामिल हैं. इस अपडेट की सबसे बड़ी खास बात ये है कि अब देश में iPhone 15 Pro और iPhone 16 सीरीज के यूजर्स भी इन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.

iOS 18.4 में मिलने वाले फीचर्स

iOS 18.4 अपडेट के साथ, Apple ने भाषा सपोर्ट को भी बढ़ाया है. अब यह फीचर इंग्लिश लोकल (सिंगापुर और भारत), ब्राज़ीलियन पुर्तगाली, जापानी, कोरियन, फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, स्पेनिश और सिंप्लीफाइड चाइनीज में भी उपलब्ध होगा. इस अपडेट में कई सारे नए फीचर्स मिले हैं.

राइटिंग टूल्स

अब iOS के Mail, Messages, Notes और Pages जैसे ऐप्स में AI फीचर्स मिलेंगे जिससे यूजर्स टेक्स्ट को सुधार सकते हैं, उसका सारांश निकाल सकते हैं और अलग-अलग टोन (जैसे प्रोफेशनल या सिंपल) में री-राइट कर सकते हैं. साथ ही, ग्रामर चेक और प्रूफरीडिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं.

सिरी अपग्रेड

Apple ने iPhone के वॉयस असिस्टेंट Siri को और भी स्मार्ट बना दिया है. अब यह पहले से ज्यादा नेचुरल और समझदार हो गया है. खास बात यह है कि Siri को OpenAI के ChatGPT से इंटीग्रेट किया गया है जिससे यह मुश्लिक से मुश्किल कमांड्स को भी आसानी से मैनेज कर सकता है.

Visual Intelligence

इस अपडेट में यह एक सबसे बड़ा फीचर है. इसके जरिए यूजर्स कैमरा को किसी ऑब्जेक्ट या लोकेशन की ओर रखकर उससे जुड़े सवाल पूछ सकते हैं और उसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Genmoji

यह एक मजेदार AI फीचर है जिससे यूजर्स अपने खुद के कस्टम इमोजी बना सकते हैं. इसके लिए आपको बस एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देना होगा और AI आपके लिए एक नया इमोजी तैयार कर देगा. इस नए फीचर से यूजर्स का चैटिंग का अनुभव और ज्यादा पर्सनल और एंटरटेनिंग बन जाएगा.

इसके अलावा Apple Intelligence में कई अन्य शानदार फीचर्स भी शामिल हैं. इसमें Image Playground, Clean-Up टूल, प्रायोरिटी मेल, नोटिफिकेशन समरी और कई अन्य टूल्स जो iPhone के इस्तेमाल करने के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं.

कैसे करें इंस्टॉल

iOS 18.4 अपडेट के साथ, Apple ने भारतीय यूजर्स को एक दमदार AI अनुभव देने की पूरी तैयारी कर ली है. इस अपडेट को आप आसानी से अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाना होगा. इसके बाद यहां पर आपको जनरल पर टैप करना है और फिर सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करना है. क्लिक करते ही अपडेट आपके फोन में डाउनलोड होकर इंस्टाल हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

सैम ऑल्टमैन ने पीएम मोदी की घिबली तस्वीरों पर दिया ऐसा इमोजी! इंटरनेट पर मच गया बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget