एक्सप्लोरर

Dangerous Apps: आपके स्मार्टफोन के लिए खतरनाक हैं इस तरह के ऐप, इन्हें फोन से अनइंस्टॉल करना है बेहतर

Dangerous Apps: स्मार्टफोन के लिए कई ऐप ऐसे होते हैं, जिनसे फोन को खतरा रहता है. हम बता रहे हैं कैटेगरी वाइज ऐसे ही कुछ ऐप के बारे में जो आपके स्मार्टफोन और आपकी प्राइवेसी के लिए खतरनाक हो सकते हैं.

Dangerous Apps : डिजिटल युग में आजकल हमारे अधिकतर काम ऑनलाइन ही होते हैं, खासकर ऐप से. यही वजह है कि अधिकतर लोगों के स्मार्टफोन में आपको अलग-अलग कैटेगरी के कई ऐप मिल जाएंगे. इनमें कुछ ऐप तो वैलिड सोर्स यानी सिक्योर कंपनी के होते हैं, जिनसे हमें कोई खतरा नहीं होता है. वहीं कई ऐप ऐसे होते हैं, जिनसे हमारे फोन को खतरा रहता है. हम आपको बता रहे हैं कैटेगरी वाइज ऐसे ही कुछ ऐप के बारे में जो आपके स्मार्टफोन और आपकी प्राइवेसी के लिए खतरनाक हो सकते हैं और आपको इन्हें फौरन हटा देना चाहिए.

1. फोटो और वीडियो एडिटिंग ऐप

आजकल लोग अपनी फोटो को बेहतर बनाने, उन्हें एडिट करने के लिए अलग-अलग फोटो एडिटिंग ऐप डाउनलोड करते हैं. यहां आपको ध्यान रखना होगा कि बहुत कम फोटो एडिटिंग ऐप ही सिक्योर होते हैं. समय-समय पर ऐसे कई फोटो ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से बैन करता रहता है. ये ऐप्स आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा हो सकते हैं. ऐसे में इन्हें हटाना ही समझदारी है. अब कैमरे में ही एडटिंग के कई ऑप्शंस मिल जाते हैं.

2. क्लीनर ऐप

अधिकतर लोग फोन को कूल करने, स्पीड बढ़ाने, जंक फाइल और Cache Memory को क्लियर करने के लिए अलग-अलग क्लीनर ऐप का सहारा लेते हैं, लेकिन इन ऐप से भी कई खतरे हैं. कई बार भारत सरकार भी इस तरह के ऐप पर रोक लगा चुकी है. इनमें से अधिकतर ऐप चाइनीज होते हैं. ये आपके फोन में कई परमीशन ले लेते हैं.

ये भी पढ़ें : Facebook: फेसबुक पर कैसे बनाएं अपना 2021 का पर्सनलाइज्ड कैलेंडर, ये हैं सभी स्टेप

3. कीबोर्ड ऐप

कई लोग अपने फोन में स्टाइलिश टाइपिंग एक्सपीरियंस के लिए अलग-अलग तरह के कीबोर्ड ऐप को इंस्टॉल कर लेते हैं. इस तरह के ऐप अपने फोन में न रखें तो बेहतर है. इससे आपको बहुत खतरा है. ये ऐप टाइपिंग के दौरान आपके बैंकिंग पासवर्ड और कुछ अन्य निजी जानकारियां जुटा सकते हैं.

4. फ्लैश लाइट ऐप

कई लोग अपने फोन में टॉर्च के मकसद से इस तरह के ऐप डाउनलोड कर लेते हैं. इस तरह के ऐप भी काफी खतरनाक होते हैं. ये आपके फोन से कई पर्सनल जानकारी चुरा लेते हैं. यहां आपको समझना होगा कि अधिकतर फोन इनबिल्ट टॉर्च का विकल्प दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें : Gmail Locked: अपना जीमेल अकाउंट रिकवर करने के लिए आपको पता होनी चाहिए ये बातें

5. फ्री एंटी वायरस ऐप

कई लोग फोन को सिक्योर रखने के लिए एंटी वायरस ऐप इंस्टॉल करते हैं. एंटी वायरस ऐप इंस्टॉल करना गलत नहीं है, लेकिन फ्री के चक्कर में कोई भी ऐप डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है. इस तरह के ऐप में सिक्योरिटी बड़ा इश्यू है. इसलिए फ्री एंटी वायरस ऐप डाउनलोड करने से बचें. अगर कर भी रहे हैं तो कंपनी जरूर देखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनार?
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
Embed widget