एक्सप्लोरर

SpO2, ब्लूटूथ कॉलिंग और 18 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हो गई Redmi Watch 5 Active स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Redmi Watch 5 Active: स्मार्टवॉच में कंपनी ने दमदार बैटरी लाइफ के साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स भी प्रदान कराए हैं. इस स्मार्टवॉच को कंपनी ने 3 हजार रुपये से भी कम कीमत में बाजार में उतारा है.

Redmi Watch 5 Active: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) का सब ब्रांड रेडमी (Redmi) ने भारतीय मार्केट में अपनी एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है. Redmi Watch 5 Active स्मार्टवॉच में कंपनी ने दमदार बैटरी लाइफ के साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स भी प्रदान कराए हैं. इस स्मार्टवॉच को कंपनी ने 3 हजार रुपये से भी कम कीमत में बाजार में उतारा है. इस स्मार्टवॉच का डिजाइन भी काफी स्टाइलिश है जो युवाओं को आकर्षित कर सकता है. आइए जानते हैं इस नई स्मार्टवॉच के बारे में.

Redmi Watch 5 Active के स्पेसिफिकेशंस

रेडमी की इस नई स्मार्टवॉच वॉट 5 एक्टिव में कंपनी ने 2 इंच का LCD डिस्प्ले प्रदान कराया है. ये डिस्प्ले 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. वहीं इस नई स्मार्टवॉच की स्ट्रैप TPU मैटेरियल से बनाया गया है. वहीं इसका बॉडी जिंक एलॉय से तैयार किया गया है.

यह नई स्मार्टवॉच HyperOS सॉफ्टवेयर पर आधारित है. साथ ही इसमें 200+ क्लाउड वॉच फेसेस भी दिए गए हैं. इतना ही नहीं ये नई स्मार्टवॉच हिंदी लैंग्वेज सपोर्ट, इमोजी सपोर्ट और कस्टमाइजेबल रिंगटोन्स जैसे फीचर्स से भी लैस है.

अन्य फीचर्स

रेडमी वॉच 5 एक्टिव में कंपनी ने Mi Fitness App दिया हुआ है. यह स्मार्टवॉच IPX8 रेटिंग के साथ लॉन्च की गई है जिसका मतलब है कि ये पानी और धूल से भी नहीं खराब होती है. इसके अलावा इसमें कंपनी ने 140 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स प्रदान कराए हैं. वहीं क्लियर कॉलिंग के लिए कंपनी ने वॉच में तीन माइक के साथ ENC सेटअप भी उपलब्ध कराया है.

हेल्थ ट्रेकिंग फीचर्स

रेडमी की नई स्मार्टवॉच में पावर के लिए 470mAh की दमदार बैटरी प्रदान कराई गई है. ये बैटरी मैग्नेटिक चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. कंपनी के अनुसार ये घड़ी 18 दिनों तक का बैकअप प्रदान करती है. वहीं हेल्थ फीचर्स के लिए स्मार्टवॉच में हार्ट रेट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और SpO2 सेंसर भी प्रदान कराया गया है. साथ ही इसमें फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग, स्टेप्स काउंटर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.

कितनी है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने Redmi Watch 5 Active को भारत में 2799 रुपये की कीमत में उतारा है. इसे आप मैट सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक जैसे रंगों में खरीद सकते हैं. हालांकि इसकी पहली सेल 3 सितंबर से शुरू होने वाली है. इस नई स्मार्टवॉच को शाओमी की आधिकारीक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart से भी खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Youtube का यूजर्स को झटका, अब वीडियो देखने पर लगेंगे इतने रुपये, जानें हर महीने कितना करना होगा भुगतान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget