एक्सप्लोरर

Redmi Pad: 8000 mAh की बैटरी और कई धुआंधार फीचर्स से लैस यह पैड है शानदार, बजट स्मार्टफोन जितनी है कीमत

Redmi Pad को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 3GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12999 रुपये और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की 14999 रुपये है.

Redmi Pad Launch: रेडमी पैड भारत में लॉन्च हो चुका है. इस टैबलेट के बेस वेरिएंट 3GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12999 रुपये है. ये टैबलेट तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. ये सभी मॉडल 5 अक्टूबर 2022 से Mi.com, Mi Homes, Flipkart और सभी रिटेल पार्टनर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो चुके है.

कंपनी Redmi Pad के साथ गेमर्स, मल्टीटास्कर, मूवी शौकीन और इंटरनेट पर ज्यादा समय देने वाले सभी लोगों को टारगेट कर रही है. इसके अलावा Redmi Pad में 90hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 8000mAh की बैटरी दी गई है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

भारत में Redmi Pad की कीमत

Redmi Pad को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 3GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12999 रुपये और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की 14999 रुपये है. Redmi Pad के टॉप-एंड मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है. ये टैबलेट तीन कलर्स ग्रेफाइट ग्रे, मूनलाइट सिल्वर और मिंट ग्रीन में पेश हुआ है. Redmi के इस टैबलेट को आप Mi.com, Mi Homes, Flipkart और सभी रिटेल पार्टनर्स से खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ अतिरिक्त बैंक छूट के लिए पार्टनरशिप की है, जिसके तहत आपको mi.com पर 5 से 9 अक्टूबर तक10 प्रतिशत की छूट मिलेगी.

Redmi Pad Specifications

कंपनी इस प्राइस सेगमेंट में टैबलेट पर पहली बार 90 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 10.61 इंच की डिस्प्ले दे रही है. टैबलेट वाइडवाइन L1 सर्टिफिकेशन सपोर्ट के साथ पेश हुआ है. इसमें वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह डिवाइस मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर पर काम करती है, जिसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसके अलावा इसमें 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट भी है. यह डुअल बैंक WiFi 5 सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.3, डुअल माइक्रोफोन, थर्ड पार्टी पेन सपोर्ट और बिल्ट-इन डॉक्यूमेंट स्पीकर जैसे कई फीचर्स के साथ आता है.

अन्य फीचर्स की बात करें तो Redmi Pad में स्प्लिट स्क्रीन, फ्लोटिंग विंडोज, मल्टी-विंडो सपोर्ट, रीडिंग मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Redmi ने टैबलेट 3 साल के लिए  सुरक्षा अपडेट, Android के 2 वर्जन और MIUI अपडेट की जानकारी दी है. Redmi Pad में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिसके साथ 8000mAh की बैटरी मिलती है. कंपनी ने दावा किया है कि टैबलेट 21 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक, 12 से अधिक घंटे का गेमिंग और 8 से अधिक दिनों का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है.

Samsung Galaxy A14 की जनाकरी लीक, ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ होगा लॉन्च, इसमें मिलेंगे ये खास फीचर्स

Nokia के Waterproof 5G फोन ने मार्केट में ली एंट्री, खास फीचर्स के साथ यहां जानें इसकी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Temple Wearable : फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती
फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती
Asus Diwali Sale 2026 : दिवाली पर लैपटॉप अपग्रेड का मौका! Asus ने Zenbook से ROG तक पर दिए ऑफर्स
दिवाली पर लैपटॉप अपग्रेड का मौका! Asus ने Zenbook से ROG तक पर दिए ऑफर्स
Sim Rule: फर्जी आईडी से सिम लेना पड़ेगा भारी, 3 साल की जेल और इतने लाख जुर्माना
फर्जी आईडी से सिम लेना पड़ेगा भारी, 3 साल की जेल और इतने लाख जुर्माना
WhatsApp New Feature : अब मैसेज पढ़कर खुद काम सुझाएगा WhatsApp, आ रहा है Smart Text Actions
अब मैसेज पढ़कर खुद काम सुझाएगा WhatsApp, आ रहा है Smart Text Actions

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
पड़ोसी बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अलर्ट मोड में भारत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
पड़ोसी बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अलर्ट मोड में भारत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Dairy Subsidy: 10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
Embed widget