एक्सप्लोरर

आज सेल में मिल रहा है Redmi Note 9 और Realme C15, जानें- कीमत और फीचर्स

भारत में रेडमी नोट 9 की कीमत 11,999 रुपए से शुरू है. Realme C15 के 3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है.

अगर आप एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो रेडमी नोट 9 आज आपको एक बार फिर से सेल में खरीदने का मौका मिल रहा है. भारत में रेडमी नोट 9 की कीमत 11,999 रुपए से शुरू है. आप इस स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट एमआई डॉट कॉम पर जाकर खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हेलियो जी85 चिपसेट, क्वैड रियर कैमरे, 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है.

ये है कीमत

भारत में रेडमी नोट 9 की कीमत 11,999 रुपए से शुरू है. इस कीमत में 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा. इसके अलावा 4जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 13,499 रुपए है. वहीं, 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपए होगी. ये सभी स्मार्टफोन अमेजन और एमआई की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के उपलब्ध रहेंगे.

रेडमी नोट 9 के फीचर

रेडमी नोट 9 में 6.53 इंच की एफएचडी और एलसीडी स्क्रीन के साथ गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है. इसमें मीडिया टेक हेलियो जी85 चिपसेट है. इसमें माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है, इसमें 512 जीबी तक का मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं. इसमें 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है जोकि 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सिस्टम से लैस है. इसका मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा सेंसर भी दिया गया है. इसका फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल है. यह एंड्रॉयड 10 पर चलेगा.

Realme C15 भी आज भारत में पहली बार सेल के लिए तैयार

Realme C15 भी आज भारत में पहली बार सेल के लिए तैयार है. Realme C15 फ्लिपकार्ट और Realme.com पर आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा.

Realme C15 की कीमत और फीचर्स

Realme C15 के 3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये रखी है और इसके 4 GB रैम के साथ 64 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है. यह फोन पावर ब्लू और पावर सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा. इस फोन में डुअल सिम का सपोर्ट मिलता है. यह एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करता है. फोन में 6.5 इंच की मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है. परफॉरमेंस के लिए इसमें मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें चार रियर कैमरे लगे हैं जिनमें प्राइम कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड वाइट सेंसर जबकि चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. पावर के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है.

ये भी पढ़ें-

सैमसंग के 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन में मिलेगी 4GB रैम

वनप्लस Nord को टक्कर देगा ओप्पो का नया F17 स्मार्टफोन, यहां जानें सारी खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए
भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए
भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च
भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget