एक्सप्लोरर

iPhone 16 बैन हटाने के लिए एप्पल का नया ऑफर, इंडोनेशिया के सामने रखा $100 मिलियन का प्रस्ताव

iPhone 16 Ban: इंडोनेशिया में आईफोन 16 पर लगे बैन को हटाने के लिए एप्पल ने इंडोनेशियाई सरकार के सामने 100 मिलियन डॉलर के निवेश का एक नया प्रस्ताव रखा है. आइए हम आपको इस ख़बर के बारे में बताते हैं.

Apple-Indonesia Issue: 25 अक्टूबर 2024 से इंडोनेशिया के उद्योग मंत्रालय ने अपने देश में एप्पल के लेटेस्ट आईफोन यानी iPhone 16 की बिक्री को बैन कर दिया था, जो अभी तक बैन है.

इंडोनेशिया ने ऐसा इसलिए किया था, क्योंकि एप्पल ने देश की "लोकल कंटेंट रेट (TKDN)" पॉलिसी का पालन नहीं किया. इस नीति के तहत, स्मार्टफोन उत्पादन में 40% स्थानीय सामग्री या रोजगार शामिल होना आवश्यक है.

एप्पल ने ऑफर किया $100 डॉलर का निवेश

इंडोनेशिया की सरकार ने यह स्पष्ट किया कि Apple ने iPhone 16 के उत्पादन या अनुसंधान के लिए अपेक्षित निवेश नहीं किया है. अब एप्पल ने आईफोन 16 की बिक्री पर लगे बैन को हटाने के लिए इंडोनेशियाई सरकार के सामने कुल $100 मिलियन (लगभग 15.4 बिलियन येन) निवेश करने का प्रस्ताव रखा है. आइए हम आपको इस ख़बर के बारे में विस्तार से बताते हैं.

इंडोनेशिया की मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री ने 5 अक्टूबर को जारी किए गए अपने एक बयान में कहा था कि आईफोन 16 की बिक्री अवैध है, क्योंकि एप्पल ने आईफोन 16 बेचने की अनुमति नहीं ली है. उद्योग मंत्री अगस गुमिवांग कार्तसास्मिता (Agus Gumiwan Kartasasmita) ने कहा, "अगर आपके पास ऐसा iPhone 16 है जो इंडोनेशिया में काम कर रहा है, तो कृपया हमें इसके बारे में सूचित करें, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो इसका मतलब है कि हमें इस डिवाइस को अवैध मानना होगा.

एप्पल ने 10 गुना बढ़ाया निवेश

5 नवंबर को ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी मिली थी कि एप्पल ने इंडोनेशियाई आपूर्तिकर्ताओं में $10 मिलियन निवेश करने का प्रस्ताव किया था ताकि iPhone 16 को इंडोनेशिया में बेचने की अनुमति प्राप्त की जा सके. हालांकि, इंडोनेशियाई सरकार के लिए यह निवेश iPhone 16 की बिक्री पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए पर्याप्त नहीं था. अब ब्लूमबर्ग की एक लेटेस्ट रिपोर्ट बताती है कि इसी कारण से अब एप्पल ने इंडोनेशिया में अपने निवेश को दस गुना बढ़ाकर $100 मिलियन करने का प्रस्ताव दिया है.

इसके बारे में ब्लूमबर्ग से बात करने वाले कुछ गुमनाम लोगों के अनुसार, इंडोनेशिया के उद्योग मंत्रालय ने एप्पल के निवेश बढ़ाने के प्रस्ताव को प्राप्त करने के बाद, उनसे इंडोनेशिया में स्मार्टफोन अनुसंधान और विकास पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध किया है. हालांकि, अभी तक उद्योग मंत्रालय ने एप्पल के इस नए प्रस्ताव पर अपना अंतिम निर्णय नहीं लिया है. 

आपको बता दें कि इंडोनेशिया द्वारा उठाया गया यह कदम विदेशी कंपनियों को घरेलू उद्योगों में योगदान देने के लिए दबाव डालने का एक हिस्सा है. इंडोनेशियाई सरकार ने पहले भी इसी तरह TikTok की मूल कंपनी ByteDance से स्थानीय टेक कंपनी GoTo के साथ $1.5 बिलियन की जॉइंट इंडस्ट्री स्थापित करने में सफलता पाई थी. अब देखना होगा कि इंडोनेशिया की सरकार एप्पल के इस नए निवेश प्रस्ताव को स्वीकार करती है या नहीं.

यह भी पढ़ें:

Foxconn की नई पहल: भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव, महिलाओं के लिए खुले नए अवसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम
कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम
आपदा आने से पहले ही मिल जाएगा अलर्ट! चीन बना रहा हाईटेक सैटेलाइट सिस्टम
आपदा आने से पहले ही मिल जाएगा अलर्ट! चीन बना रहा हाईटेक सैटेलाइट सिस्टम
फोन में हैं सीक्रेट Apps? बिना Delete किए ऐसे करें पूरी तरह Hide, ज्यादातर लोगों को नहीं पता ये ट्रिक
फोन में हैं सीक्रेट Apps? बिना Delete किए ऐसे करें पूरी तरह Hide, ज्यादातर लोगों को नहीं पता ये ट्रिक
यह काम कर दिया तो मिलेंगे 47 लाख रुपये, OpenAI ने दे दिया खुला चैलेंज
यह काम कर दिया तो मिलेंगे 47 लाख रुपये, OpenAI ने दे दिया खुला चैलेंज

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget