एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन लवर्स के लिए कल का दिन बेहद खास, लॉन्च होंगे 5 स्मार्टफोन, मिलेगा 200MP का कैमरा और 5400 mAh की बैटरी

Redmi Note 13 Series: कल का दिन मोबाइल लवर्स के लिए खास है क्योकि एक साथ 5 स्मार्टफोन लॉन्च होने हैं. कल दोपहर 12 बजे 2 कंपनियों के 5 लॉन्च बाजार में एंट्री करेंगे.

अब से करीब 30 घंटे बाद भारत में 5 नए स्मार्टफन लॉन्च होंगे. कल दोपहर 12 बजे रेडमी और वीवो अपनी नई सीरीज लॉन्च करने वाले हैं. रेडमी बाजार में Redmi Note 13 सीरीज को लॉन्च करेगी तो वहीं, वीवो, Vivo X100 सीरीज को लॉन्च करेगी जिसके तहत 2 स्मार्टफोन लॉन्च होंगे. अगर आप नए साल में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो आप इनमें से कोई एक स्मार्टफोन अपने लिए चुन सकते हैं.

Redmi Note 13 सीरीज 

इस सीरीज के तहत 3 स्मार्टफोन लॉन्च होंगे जिसमें Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus शामिल है. तीनों ही स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च से पहले इंटरनेट पर लीक हो चुकी है. कंपनी Redmi Note 13 5G को 3 स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च करेगी जिसमें 6/128GB, 8/2568GB और 12/256GB है. स्मार्टफोन की कीमत क्रमश: 20,999 रुपये, 22,999 रुपये और 24,999 रुपये होगी. Redmi Note 13 Pro 5G को कंपनी 3 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च जिसमें 8/128GB, 8/256GB और 12/256GB है. फोन की कीमत क्रमश: 28,999 रुपये, 30,999 रुपये और 32,999 रुपये होगी.

Redmi Note 13 Pro Plus 5G की बात करें तो इसे भी कंपनी 3 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च करेगी जिसमें 8/256GB, 12/256GB और 12/512GB है. मोबाइल की कीमत क्रमश: 33,999 रुपये, 35,999 रुपये और 37,999 रुपये होगी. ध्यान दें, ये स्मार्टफोन्स के बॉक्स प्राइस हैं. यानि लॉन्च प्राइस इनसे कम हो सकता है.

स्पेक्स की बात करें तो Redmi Note 13 5G में आपको 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी. मोबाइल फोन में MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर Mali-G57 MC2 GPU के साथ मिलेगा. फोटोग्राफी के लिए फोन में 108+8+2MP का कैमरा मिल सकता है. Redmi Note 13 Pro 5G में कंपनी स्नैपड्रैगन 7th जेन 2 SOC का सपोर्ट दे सकती है. वहीं प्रो प्लस में आपको Mediatek Dimensity 7200 Ultra का सपोर्ट मिल सकता है.

Vivo X100 सीरीज 

ये सीरीज भी कल दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी जिसके तहत Vivo X100 और Vivo X100 Pro स्मार्टफोन लॉन्च होगा. प्रो मॉडल में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP के 3 लेंस होंगे. मोबाइल फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 पर काम करेगा और इसमें वीवो V3 चिप का भी सपोर्ट मिलेगा. मोबाइल फोन को आप तीन कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे जिसमें ब्लू, ब्लैक और ऑरेंज शामिल है.

Vivo X100 Pro में 5400 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 100 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कंपनी ने दावा किया है ये फोन महज 15 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है.

यह भी पढ़ें;

इंडियन रेलवे 90 करोड़ की लागत से बना रही Super App, आम लोगों को होगा ये फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'

Embed widget