एक्सप्लोरर

Xiaomi Smartphone: फास्ट चार्जिंग और शानदार कैमरे के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 11Pro

Smartphone Update: Xiaomi ने पिछले दिनों चीन में Redmi Note 11, Redmi note 11 Pro और Redmi note 11 Pro+ को लॉन्च किया. कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही इन तीनों मॉडल को भारत में भी लॉन्च करेगी.

SmartPhone Update: Xiaomi ने अपने अलग-अलग मॉडल से इंडियन मोबाइल मार्केट में टॉप पोजिशन हासिल कर रखी है. यही वजह है कि लोगों को इसके अगले लॉन्च का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब लोगों को इसके Redmi Note 11 series के लॉन्च होने का इंतजार है. पिछले दिनों कंपनी ने चीन में Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ को लॉन्च किया. कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही इन तीनों मॉडल को भारत में भी लॉन्च करेगी. इन तीनों फोन में Xiaomi Redmi Note 11Pro की चर्चा सबसे ज्यादा है. आइए जानते हैं इस फोन में क्या खास होगा.

बजट का रखा गया है ध्यान

कंपनी ने इस सीरीज में हमेशा की तरह इस बार भी बजट का खास ध्यान रखा है. यह फोन मिड रेंज में है, जिसे लोग आसानी से खरीद सकते हैं. भारत में Xiaomi Redmi Note 11 Pro के 6GB RAM + 128GB वैरिएंट की कीमत 18700 रुपये तक हो सकती है.

फीचर्स भी होंगे खास

अगर बात फीचर्स की करें तो ये फोन 120HZ  के साथ 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा. यह फोन 920 SoC  MediaTek Dimensity के साथ आएगा. इसके 3 वैरिएंट होंगे, पहले में 6GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज, दूसरे में 8GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज और तीसरे में 8GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज होगी. यह फोन तीन रंगों Fog Green, Mystery Black और Purple में मिलेगा. इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जो 108 मेगापिक्सल वाला होगा. 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा. इस फोन की बैटरी 5160mAh की होगी, और इसमें 67W की फास्ट चार्जिंग का फीचर्स भी होगा.

इस रेंज में ये फोन भी देख सकते हैं

अगर आप इस प्राइस रेंज में और मिलते जुलते फीचर्स के साथ दूसरे ब्रैंड में जाना चाहते हैं तो आपके पास कई ऑप्शन हैं. आप Realme 8s 5G को ट्राई कर सकते हैं. इसकी कीमत 17999 रुपये है. आप चाहें तो OPPO F19S को भी खरीद सकते हैं. मेमोरी और बैटरी के मामले में ये फोन बहुत अच्छा है. इसका कैमरा भी शानदार है. अगर थोड़ा बजट बढ़ा सकते हैं, तो OnePlus Nord CE 5G खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Mobile Safety Alert : कहीं आपने भी तो नहीं दे दिया थर्ड पार्टी ऐप को गूगल का एक्सेस, तुरंत बदलें सेटिंग

iPhone 11, iPhone 12 और iPhone 13 में से कौनसा है बेहतर? खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget