एक्सप्लोरर

AI नॉइज़ कैंसलेशन और 38 घंटों तक की बैटरी लाइफ के साथ रेडमी लाया नए TWS ईयरबड्स, जानें कीमत

Redmi TWS Earbuds: कंपनी ने बड्स 6 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में उतारा है. इस सीरीज में कंपनी ने तीन ईयरबड्स पेश किए हैं जिसमें Redmi Buds 6 Active, Redmi Buds 6 Lite और Redmi Buds 6 Play शामिल हैं.

Redmi TWS Earbuds: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रेडमी (Redmi) ने हालही में अपने नए ईयरबड्स को लॉन्च किया है. कंपनी ने बड्स 6 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में उतारा है. इस सीरीज में कंपनी ने तीन ईयरबड्स (Redmi Earbuds) पेश किए हैं जिसमें Redmi Buds 6 Active, Redmi Buds 6 Lite और Redmi Buds 6 Play शामिल हैं. बता दें कि रेडमी बड्स 6 एक्टिव को मई में ही चीन में पेश किया गया था. वहीं अब इसे ग्लोबल बाजार में भी उतार दिया गया है. इन ईयरबड्स में आपको बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ ही करीब 38 घंटों का बैटरी बैकअप भी मिल जाता है. आइए जानते हैं इन नए ईयरबड्स के बारे में.

Redmi Buds 6 Lite

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Redmi Buds 6 Lite में कंपनी ने 12.4mm टाइटेनियम डायाफ्राम ड्राइवर दिया हुआ है और यह 40dB ANC तक के शोर को खत्म करने में सक्षम है. वहीं कॉल पर क्रिस्टल क्लियर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें कंपनी ने AI नॉइज़ कैंसलेशन फीचर दिया हुआ है.

साथ ही इसमें एक डुअल माइक्रोफ़ोन भी मौजूद है. कंपनी के अनुसार, बड्स 6 लाइट करीब 7 घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं पेबल-शेप्ड चार्जिंग केस के साथ यह करीब 38 घंटों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है.

Buds 6 Play

रेडमी बड्स 6 प्ले का डिजाइन काफी स्टाइलिश है. इस डिवाइस में कंपनी ने 10mm डायनेमिक ड्राइवर दिया हुआ है. ये डिवाइस भी AI नॉइज़ रिडक्शन पैक के साथ आता है. वहीं ये ईयरबड्स करीब 36 घंटों की बैटरी लाइफ देता है. कंपनी के अनुसार, ये डिवाइस महज 10 मिनट की चार्जिंग पर 3 घंटों तक चल सकता है.

Redmi Buds 6 Active

रेडमी बड्स 6 एक्टिव में Xiaomi Acoustic Lab द्वारा ट्यून किया गया 14.2mm डायनेमिक ड्राइवर उपलब्धकराया गया है. ये बेहतरीन डीप साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है. इस डिवाइस में डुअल माइक और AI नॉइज़ कैंसलेशन भी दिया हुआ है.

इस डिवाइस में एक ट्रांसपैरेंट कवर के साथ चौकोर केस मिलता है. कंपनी के अनुसार, ये डिवाइस करीब 30 घंटों का प्लेबैक टाइम प्रदान करता है. इतना ही नहीं रेडमी के तीनों ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.4 और Google फ़ास्ट पेयर के साथ आते हैं.

कितनी है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बड्स 6 एक्टिव पिंक शेड में भी खरीदा जा सकता है. इस डिवाइस की कीमत $14.90 यानी करीब 1,250 रुपये रखी है. वहीं Redmi Buds 6 Lite की कीमत UK, EU और जापान में £15 है जो भारतीय मूल्य में करीब 1653 रुपये है. Redmi Buds 6 Play को जापान में Rakuten वेबसाइट से 1,380 Yen यानी करीब 789 रुपये में खरीदा जा सकता है. बता दें कि इन तीनों ईयरबड्स को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू जैसे तीन रंगों में खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

बंद हो गया ‘X’! डाउनलोड करने पर लगेगा 7 लाख का जुर्माना, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO Navic Satellite launch: भारत का अपना GPS होगा और ताकतवर, ISRO ने भेजा NVS-03 सैटेलाइट 
भारत का अपना GPS होगा और ताकतवर, ISRO ने भेजा NVS-03 सैटेलाइट 
ATM Card Safety: एटीएम में कार्ड डालने से पहले चेक करें ये चीज, वरना खाली हो जायेगा अकाउंट
एटीएम में कार्ड डालने से पहले चेक करें ये चीज, वरना खाली हो जायेगा अकाउंट
Samsung Phone : स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
PC Speed Boost: PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget