एक्सप्लोरर

भारत में पेश हुआ Redmi A4 5G बजट स्मार्टफोन, कीमत 10 हजार रुपये से भी कम!

Redmi A4 5G Smartphone: IMC 2024 में Xiaomi ने Qualcomm के साथ मिलकर Redmi A4 5G लॉन्च किया है. यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट है.

Indian Mobile Congress 2024: Xiaomi ने Qualcomm के साथ साझेदारी कर एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है. कंपनी ने इस फोन का नाम Redmi A4 5G नाम दिया है. कंपनी ने इस फोन को इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) में दिखाया है. ये स्मार्टफोन Snapdragon 4s Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करता है. कंपनी ने कहा है कि यह इस चिपसेट पर काम करने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन है. Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट 4nm प्रोसेस पर बना SoC है. Redmi ने इस बजट स्मार्टफोन की कीमत का अंदाजा भी दिया है.

Redmi ने इस मौके पर कहा कि Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन है. यह लाखों लोगों को एडवांस 5G कनेक्टिविटी प्रदान करके भारत में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन अनुभव को काफी बेहतर बनाने वाला है. इसे 4nm प्रोसेस पर बनाया गया है. इसमें एक 50MP का रियर कैमरा है. एक सेकेंडरी कैमरा भी है, जिसकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है. इस स्मार्टफोन में 3.5 mm ऑडियो जैक भी मिलता है.

जानें इसके खास फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो नया Snapdragon 4s Gen 2 चिप 90fps FHD+ डिस्प्ले दिया गया है. इसमें डुअल 12-बिट ISP कैमरा सपोर्ट है. इसके अलावा, यह गीगाबिट 5G कनेक्टिविटी के लिए एक पावरफुल मॉडेम पैक करता है. ये डुअल-फ्रीक्वेंसी GNSS (L1 + L5) को सपोर्ट करता है, जिसमें NAVIC भी शामिल है. कंपनी ने इस फोन में और भी कई फीचर्स दिए हैं, लेकिन अभी पूरी तरह इसका खुलासा नहीं किया गया है.

जानें कितनी होगी कीमत

Redmi A4 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा. वहीं, कीमत की बात करें तो कंपनी ने अब तक इसका खुलासा नहीं किया है. हालांकि, कंपनी ने कहा है कि इसकी कीमत 10 हजार रुपये से भी कम होगी.

ये भी पढ़ें-

Free Fire Max Redeem Codes Today: 17 अक्टूबर 2024 के 100% पक्के रिडीम कोड! फ्री में पाएं ये आइटम्स

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget