एक्सप्लोरर

16GB रैम और दमदार बैटरी के साथ आ गया Realme का 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

Realme GT 7 Pro: Realme ने आज अपना एक नया 5G स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. Realme GT 7 Pro में 16जीबी रैम के साथ ही दमदार बैटरी भी प्रदान कराई गई है जो फोन को लंबे समय तक चार्ज रखती है.

Realme GT 7 Pro: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने आज अपना एक नया 5जी स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. Realme GT 7 Pro में 16जीबी रैम के साथ ही दमदार बैटरी भी प्रदान कराई गई है जो फोन को लंबे समय तक चार्ज रखती है. हालांकि इसे कंपनी ने अभी चीन में लॉन्च किया है. भारत में यह स्मार्टफोन 26 नवंबर को लॉन्च होने वाला है.

Realme GT 7 Pro: फीचर्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि GT 7 Pro में कंपनी ने 6.78 इंच का OLED प्‍लस डिस्‍प्‍ले उपलब्ध कराया है जो 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसके अलावा ये स्मार्टफोन क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite से लैस है. ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्र‍िनो 830 GPU प्रोसेसर दिया हुआ है. इतना ही नहीं फोन में 12 जीबी और 16 जीबी रैम जैसे दो विकल्प मिलते हैं. वहीं इसमें कंपनी ने 1टीबी तक की स्टोरेज का ऑप्शन प्रदान कराया है.

Realme GT 7 Pro: कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 50 एमपी का टेलिफोटो कैमरा और एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी प्रदान कराया है. ये फोन 120एक्स तक के हाइब्रिड फोकस को सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

पावर की बात करें तो फोन में 6500 एमएएच की दमदार बैटरी प्रदान कराई है. ये बैटरी 120 वॉट के फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट  करता है. इसके अलाव फोन में इन-डिस्‍प्‍ले अल्‍ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्‍फ्रारेड सेंसर, आईपी68 स्‍टीरियो स्‍पीकर्स और टाइप-सी चार्जिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं.

Realme GT 7 Pro: कीमत

फोन की कीमत की बात करें तो डिवाइस के 12GB+256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3699 युआन (करीब 43 हजार रुपये) रखी है. वहीं इसके 16GB+256GB मॉडल की कीमत 3899 युआन (करीब 46 हजार रुपये) है और फोन के 12GB+512GB मॉडल की कीमत 3999 युआन (करीब 47 हजार रुपये) है. वहीं इसके 16GB+512GB मॉडल की कीमत 4299 युआन और 16GB+1TB मॉडल की कीमत 4799 युआन (करीब 56 हजार रुपये) रखी गई है.

यह भी पढ़ें:

Vivo T3 Ultra और Realme GT 6T में कौन है ज्यादा बेहतर, यहां जानें फुल कंपैरिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget